{"_id":"6af61b961ee94680bb049e68","slug":"weekly-activities-will-be-displayed-on-school-notice-boards-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-215020-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर दिखेंगी हर सप्ताह की गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर दिखेंगी हर सप्ताह की गतिविधियां
Fri, 13 Nov 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के सरकारी स्कूलों में अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नैतिक शिक्षा और अन्य गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। नई व्यवस्था के तहत स्कूलों में मासिक के साथ साप्ताहिक गतिविधियों का रिकॉर्ड भी प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।
इससे स्कूल पहुंचने वाले अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों की पूरी जानकारी मिल सकेगी। इनमें आपदा प्रबंधन, मॉक ड्रिल, विभिन्न प्रतियोगिताओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का ब्योरा शामिल रहेगा।
प्रत्येक सप्ताह गतिविधियों का रिकॉर्ड प्रदर्शित होने के बाद क्लस्टर प्रभारी अपने अधीन आने वाले स्कूलों का नियमित निरीक्षण करेंगे। इस दौरान स्कूलों में गतिविधियों के संचालन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद मासिक रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। समय पर गतिविधियों का रिकॉर्ड प्रदर्शित न करने वाले प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।
गौरतलब है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शिक्षा विभाग ने जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और सभी स्कूलों तक आवश्यक संसाधन पहुंचाने के उद्देश्य से 100 क्लस्टर बनाए हैं। स्कूलों में आवश्यक रखरखाव की जिम्मेदारी भी क्लस्टर प्रभारियों को सौंपी गई है।
कोट
स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ नैतिक शिक्षा, आपदा प्रबंधन और रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थियों को निपुण बनाया जा सके। -देशराज डोगरा, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर