फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two accused candidates in JOA IT recruitment case got bail

Hamirpur News: जेओए आईटी भर्ती मामले के दो आरोपी अभ्यर्थियों को मिली जमानत

Wed, 19 Apr 2023 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Apr 2023 06:57 PM IST
सार

एसआईटी ने जेओए आईटी भर्ती के दौरान ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ की पुष्टि होने के बाद 11 मार्च को मामले में एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
Two accused candidates in JOA IT recruitment case got bail
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोस्ट कोड 939 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी भर्ती के दौरान ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आरोपी अभ्यर्थियों को बुधवार को जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर से जमानत मिल गई है। जमानत पर रिहा होने वालों में चपरासी मदन लाल का बेटा विशाल चौधरी और भतीजा दिनेश कुमार शामिल है। दोनों को एसआईटी ने 27 मार्च की शाम को ज्वालामुखी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। पहले दोनों पुलिस रिमांड और बाद में न्यायिक हिरासत में भेजे गए थे।

विज्ञापन


एसआईटी ने जेओए आईटी भर्ती के दौरान ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ की पुष्टि होने के बाद 11 मार्च को मामले में एफआईआर दर्ज की थी। मामले में भंग हो चुके चयन आयोग के दो चपरासियों मदन लाल और किशोरी लाल के अलावा मदन लाल का बेटा विशाल चौधरी और भतीजा दिनेश कुमार आरोपी हैं। अब वीरवार को आरोपी चपरासी मदन लाल की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है। दूसरे आरोपी चपरासी किशोरी लाल और पूर्व सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


उधर, एसपी विजिलेंस राहुल नाथ ने कहा कि पोस्ट कोड 939 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी भर्ती के दौरान ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आरोपी अभ्यर्थियों को बुधवार को जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर से जमानत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed