फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   twenty women and two institution will be awarded on international women day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः ये 20 महिलाएं, दो संस्थाएं होंगी सम्मानित

Thu, 08 Mar 2018 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 08 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
twenty women and two institution will be awarded on international women day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 20 महिलाओं और दो संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरवार को राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ में सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला विकास प्रोत्साहन योजना के लिए कला संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने

विज्ञापन


वाली चार महिलाओं और दो संस्थाओं को 21-21 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित करेंगे। सामकेतिक बाल विकास सेवाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पांच-पांच हजार रुपये नकद के तौर पर देकर राज्य स्तरीय पुरस्कार देंगे।

विज्ञापन

इन महिलाओं को मिलेगा सम्मान

twenty women and two institution will be awarded on international women day

महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक हंस राज शर्मा ने बताया है कि शिमला की कंचन शर्मा, कुमारसेन की आरती निर्मोही और कुल्लू की कुमारी सीता देवी, मंडी के महिला मंडल कोटली, ऊना के हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद और मंडी के चच्योट की जवना चौहान को पुरस्कार देकर

सम्मानित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में समैला (घुमारवीं)अनीता देवी, कलोनी (चुवाड़ी) कंचन कुमारी, कोटी (चंबा) रितेश बाला, कोहलवीं (टौणीदेवी) सरोज कुमारी, दाड़नू (धर्मशाला) पवना देवी, बरोट (फतेहपुर) स्वर्णा देवी, छुदोनाला (कल्पा) रतन जंगमो, सराच (कुल्लू) नृति देवी, रंगरीक (काजा)

अनीता देवी, सरांडा (मंडी) प्रेमलता, दुल (चौंतड़ा) कंचना देवी, भगवतीनगर (शिमला) संतोष कुमारी, जगुनी (रामपुर) सुषमा कायथ, सोनल (शिलाई) सविता देवी, चुहुवाल (नालागढ़) किरण बाला और अंब (ऊना) मोनिका कुमारी को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed