{"_id":"6b0828cbb505c7a89b0744ae","slug":"candidates-from-the-general-category-with-423-marks-and-those-from-the-obc-category-with-416-marks-are-eligibl-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति योजना: सामान्य वर्ग में 423 और ओबीसी में 416 अंक वाले पात्र, ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति योजना: सामान्य वर्ग में 423 और ओबीसी में 416 अंक वाले पात्र, ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
Thu, 26 Nov 2026 06:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:10 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार नए अभ्यर्थियों के साथ पहले से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे विद्यार्थी भी नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मार्च 2026 की परीक्षा में सामान्य वर्ग के 423 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 416 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र होंगे। अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 410, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 414 और दिव्यांग श्रेणी के लिए 399 अंक की कटऑफ निर्धारित की गई है। पात्र विद्यार्थी पीएम-यूएसपी केंद्रीय क्षेत्र छात्रवृत्ति योजना के तहत 30 नवंबर तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार नए अभ्यर्थियों के साथ पहले से छात्रवृत्ति प्राप्त कर रहे विद्यार्थी भी नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे। शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
बोर्ड ने मार्च 2026 की परीक्षा के परिणाम के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के शीर्ष 20 प्रतिशत विद्यार्थियों के लिए कटऑफ अंक तय किए हैं। इसके तहत सामान्य वर्ग के लिए 423, एससी के लिए 410, ओबीसी के लिए 416, एसटी के लिए 414 और दिव्यांग श्रेणी के लिए 399 अंक निर्धारित किए गए हैं। योजना का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थी नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल https://www.scholarships.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
