फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tug-of-war between two ministers of himachal pradesh over urban devlopment project

सीएम के सामने ही भिड़ गए दो मंत्री!

Sun, 13 Jul 2014 08:44 AM IST
Updated Sun, 13 Jul 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
tug-of-war between two ministers of himachal pradesh over urban devlopment project

कांग्रेस सरकार के तेज तर्रार मंत्री जीएस बाली फिर गुस्सा खा गए हैं। शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम के सामने ही वह शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा से भिड़ गए। सीएम आफिस से जब वह बड़बड़ाते हुए निकले तो कइयों ने उन्हें सुना भी।

विज्ञापन


इससे चर्चा फैल गई। सूत्र कहते हैं कि जीएस बाली मैकलोडगंज के कुछ प्रोजेक्टों को शहरी विकास विभाग से क्लीयर करवाना चाहते हैं। ये विभाग सुधीर शर्मा के पास हैं।
विज्ञापन


बाली खुद परिवहन, खाद्य एवं आपूर्ति और तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं, लेकिन सैटेलाइट टाउनशिप के क्षेत्र में कुछ करना चाहते हैं।

कानूनी अड़चनों का हवाला दे डाला

tug-of-war between two ministers of himachal pradesh over urban devlopment project

सैटेलाइट टाउनशिप विभाग भी सुधीर शर्मा के पास हैं। सुधीर शर्मा ने तकनीकी एवं कानूनी अड़चनों का हवाला देते हुए इन प्रस्तावों को शीघ्र क्लीयर करने से इनकार कर दिया। इससे बाली गुस्सा गए। गुस्से में वह यहां तक बोल गए कि ताले लगा दो इस सरकार पर, जहां किसी के काम नहीं हो रहे।

मैं तीन महीने की छुट्टी जा रहा हूं। गाडि़यां भी लौटा रहा हूं। जीएस बाली 2013 में भी एक बार इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके हैं। हालांकि, तब भी उन्होंने इस्तीफा मुख्यमंत्री के बजाय तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी चौधरी बीरेंद्र सिंह को दिया था।

इस झगड़े की वजह हैं कई

tug-of-war between two ministers of himachal pradesh over urban devlopment project

इस झगड़े की कई राजनीतिक वजह हैं। कांगड़ा जिला में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के बढ़ते प्रभाव से बाली सहज नहीं हैं। निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मिलकर कुछ बातें रखी हैं, जिनसे बाली खफा हैं।

कांग्रेस के भीतर ये चर्चा भी है कि सरकार में मन भरने के बाद बाली अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की कोशिशों में लगे हैं। हाल की उनकी प्रेस वार्ता को इससे जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने वीरभद्र और सुक्खू को अपनी अपनी जगह सही करार दिया था।

विज्ञापन

सुधीर शर्मा बोले, बाली बड़े भाई की तरह

tug-of-war between two ministers of himachal pradesh over urban devlopment project

इस झगड़े पर दोनों मंत्रियों से संपर्क किया गया। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने जीएस बाली को बडे़ भाई के समान बताते हुए कमेंट से इनकार कर दिया। परिवहन मंत्री जीएस बाली भी शिमला में थे, लेकिन उन्होेंने फोन अटेंड नहीं किया। हालांकि, बाली आमतौर पर हर कॉल अटेंड करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed