फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tug of war between congress and bjp leaders on cbi raid.

सीएम के खिलाफ हो रहा दुष्प्रचार, मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस

Tue, 29 Sep 2015 05:06 PM IST
Updated Tue, 29 Sep 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
tug of war between congress and bjp leaders on cbi raid.

सीएम वीरभद्र सिंह के खिलाफ हुई सीबीआई कार्रवाई के बाद भाजपा नेताओं के बयानों पर कांग्रेस ने करारा जवाब दिया है। पार्टी का कहना है कि इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह अपने असामाजिक तत्वों पर तुरंत रोक लगाए।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हर्ष महाजन, महासचिव रामलाल ठाकुर और कुलदीप सिंह पठानिया ने एक बयान में कहा कि भाजपा पर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। अगर भाजपा ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार को तुरंत बंद नहीं किया, तो इसका कांग्रेस मुंहतोड़ जबाव देगी। इन्होंने सीबीआई की ओर से मुख्यमंत्री के घर पर की गई छापामारी को भी अनैतिक बताया।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि यह सब प्रदेश भाजपा नेताओं के इशारे पर की गई कार्रवाई है, जिसकी प्रदेश कांग्रेस पार्टी कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा से कहा है कि किसी भी मामले पर कानून को निष्पक्ष ढंग से अपना कार्य करने दें और बेवजह प्रदेश प्रशासन और पुलिस पर टिप्पणी करना छोड़ दें। केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा देश के कानून से खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई की रेड पर कांग्रेसी हो हल्ला मचाना छोड़े

tug of war between congress and bjp leaders on cbi raid.

वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेसी पीएम का पुतला जलाते है, तो केस दर्ज नहीं होता और भाजपा जलाएं तो पुलिस केस दर्ज करती है। पुलिस के इस दोहरे मापदंड के खिलाफ कार्यकर्ताओं को लड़ाई लडनी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सीबीआई की रेड पर कांग्रेसी हो हल्ला मचाना छोड़े और उस दिन को याद करें जब आधी रात को धर्मशाला स्टेडियम पर ताले जड़ दिए थे।

उन्होंने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस न तो औद्योगिक विकास कर पाए और न ही जनता को मूलभूत सुविधाएं दे पाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया और पंचायती राज चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत दिलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed