फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tug-of-war between cm virbhadra singh and Mla ravinder ravi.

सीयू पर सीएम को इन्होंने दे डाली खुली बहस की चुनौती

Fri, 09 Jan 2015 11:14 PM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
tug-of-war between cm virbhadra singh and Mla ravinder ravi.

केंद्रीय विवि को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इन्होंने सीयू के मुद्दे पर सीएम को खुली बहस की चुनौती दे डाली है। पूर्व मंत्री एवं देहरा के विधायक रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देहरा के साथ लगती पौंग झील को स्वाइन फ्लू घोषित करने में लगे हैं, ताकि केंद्र देहरा से सीयू को अन्यत्र शिफ्ट करने में राजी हो जाए।

विज्ञापन


विधायक रवि लोनिवि रेस्ट हाउस देहरा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने सीएम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि तब तो नदी, झीलों और समुद्र किनारे के इलाकों में स्वाइन फ्लू हो जाएगा। रवि ने कहा कि सीएम की सीयू पर खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत चरितार्थ होती है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार का प्रपोजल नकार दिया

tug-of-war between cm virbhadra singh and Mla ravinder ravi.

रवि ने सीएम को चुनौती देते हुए कहा कि वे सीयू पर किसी भी मंच में बहस कर सकते हैं। विधायक रवि ने केंद्रीय विवि (सीयू) पर तथ्य सामने रखते हुए कहा कि भारत सरकार से 26 अगस्त 2014 को प्रदेश सरकार को पत्र आया था, जिसमें देहरा में सीयू के नाम ट्रांसफर हो चुकी 81.7916 हेक्टेयर भूमि में सीयू कैंपस स्थापित करने को लिखा था।

प्रदेश सरकार ने जो नया प्रस्ताव भेजा था उसे इस पत्र में रिजेक्ट कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि भारत सरकार देहरा में सीयू का निर्माण करने को तत्पर है और सीएम आजकल क्लास मॉनीटर की तरह व्यवहार कर सांसद अनुराग ठाकुर की शिकायत पत्र के जरिये केंद्र से कर रहे हैं। सीएम जानते हैं कि सीयू की स्थापना में सच्चाई क्या है।

देहरा में ही बनेगी सीयू

tug-of-war between cm virbhadra singh and Mla ravinder ravi.

वे सिर्फ सीयू को लटकाना चाहते हैं। सीएम देहरा में सीयू का विरोध करना छोड़ दें और नोटिफिकेश के आधार पर कार्य करें। देहरा में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सीएम का बयान आया कि देहरा में भी सीयू का कुछ हिस्सा खोलेंगे। सीएम 23 अप्रैल 2010 की नोटिफिकेश पर बयान दें।

जिसमें मुख्य कैंपस देहरा में और दूसरा कैंपस धर्मशाला में खोलने की बात लिखी गई थी। इस नोटिफिकेश के बाद प्रधान सचिव से लेकर सीयू अधिकारियों की बैठक हुई थी। विधायक ने कहा कि वे किसी भी स्थान के विरोधी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार को केंद्र से मिले तीन बिंदुओं के आधार पर सीयू की स्थापना करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed