फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tug of war between bjp and congress in himachal over digital ration card slogan

डिजिटल राशन कार्ड पर कांग्रेस के स्लोगन को लेकर गर्माई सियासत

Tue, 23 May 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी/कुठाड़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बददी/कुठाड़ (सोलन) Updated Tue, 23 May 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Tug of war between bjp and congress in himachal over digital ration card slogan

प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राशन कार्ड के डिजिटल रूप पर सियासत गर्मा गई है। डिजिटल राशन कार्ड पर कांग्रेस के स्लोगन को लेकर बवाल खड़ा हुआ है। भाजपा ने विस चुनाव से पहले राजनीतिक मंशा से डिजिटल राशन कार्ड छापने की बात कही है।

विज्ञापन


कांग्रेस इसे अपनी घोषणा का परिणाम बता रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग ने अभी हाल ही में जो ऑनलाइन राशनकार्ड जारी किए हैं। उसमें काम किया है, काम करेंगे, झूठे वादे नहीं करेंगे का नारा छापा गया है। इससे प्रतीत होता है कि यह राशन कार्ड विभाग का न होकर एक पार्टी विशेष का है।
विज्ञापन


इस पर भाजपाइयों ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा है। उनका कहना है कि अकसर यह नारा कांग्रेस के पोस्टरों पर लिखा होता है। इसे आज विभाग ने सरकारी राशन कार्ड पर लिखवा दिया है। राशन कार्ड के पहले भाग में सरकार का लोगो है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी का नारा अंकित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों छपवाया चुनावी नारा

Tug of war between bjp and congress in himachal over digital ration card slogan

सूत्रों के मुताबिक पूरे प्रदेश में यह राशन कार्ड देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सवाल यह है कि विभाग ने आखिर क्यों इस राशन कार्ड पर कांग्रेस के चुनावी नारे को छपवाया है। इसका भाजपा विरोध कर रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त ठाकुर, दून व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेंद्र बबलू, किसान मोर्चा के अध्यक्ष खेमचंद ठाकुर, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कृष्णगढ़ पंचायत के

उपप्रधान पवन कुमार, प्रधान रामनाथ वशिष्ठ, पूर्व वार्ड सदस्य राजेंद्र कुमार, ईश्वर दत्त शर्मा, दून भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पूर्ण चंद गुप्ता आदि ने सरकारी राशन कार्ड पर लिखे इस नारे की कड़ी निंदा की है। आरोप लगाया कि वर्ष 2003 में केंद्र में प्रधानमंत्री अटल सरकार के समय सस्ते राशन वाले बैग पर जब तत्कालीन प्रधानमंत्री का नाम था तो कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध कर बैग को बंद करवा दिया था।


अब कांग्रेस राशन कार्ड के नाम पर राजनीति कर रही है। परिवहन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि यह किसी पार्टी विशेष का नहीं, अपितु सरकार का नारा है। इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस पर राजनीति करने का कोई औचित्य नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed