{"_id":"59a183f34f1c1b29718b481e","slug":"tuberculosis-medicine-supply-to-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे उत्तर भारत को स्टेट ड्रग स्टोर से सप्लाई होंगी टीबी की दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे उत्तर भारत को स्टेट ड्रग स्टोर से सप्लाई होंगी टीबी की दवाइयां
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
Updated Sun, 27 Aug 2017 08:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर के स्टेट ड्रग स्टोर से पूरे उत्तर भारत में टीबी रोग की दवाइयां सप्लाई की जाएंगी। यह बात स्वास्थ्य व राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने ड्रग स्टोर के शिलान्यास के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि धर्मपुर में 1.81 करोड़ की लागत से स्टेट ड्रग स्टोर का दोमंजिला भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश में 2021 -22 तक क्षय रोग को जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा गया। जबकि केंद्रीय सरकार ने 2025 और डब्लूएचओ ने 2035 तक पूरी दुनिया में क्षय रोग को मुक्त करने का फैसला लिया है। इसके लिए क्षय रोग के बारे में प्रचार ओर प्रयास की जरूरत है।
विज्ञापन
राज्य में जहां एमडीआर को मुफ्त सुविधाएं दी जा रही हैं। वहीं क्षय रोग से अन्य रोगों पर भी अच्छी सुविधाएं प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष स्वास्थ्य सेवाओं पर छत्तीस हजार रुपये खर्च किए जाते हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन
650 डाक्टरों की और जरूरत
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए साढ़े चार वर्ष में 115 पीएचसी खोले गए हैं। 40 पीएचसी को सीएचसी बनाया गया है। 625 नए डॉक्टरों की भर्ती की गई है। 650 डॉक्टरों की और जरूरत है।
प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेजों से हर वर्ष 600 युवा डॉक्टर बनेंगे, जिससे हिमाचल प्रदेश में चिकित्सकों की कमी को दूर किया जाएगा। इस बारे में शुक्रवार को भी विधानसभा में सर्वसम्मति से मेडिकल विज्ञान का बिल पास हुआ है।