फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Truck Rentals increased in himachal.

प्रदेश में ट्रक किराया बढ़ा, महंगाई के लिए रहें तैयार

Mon, 18 May 2015 09:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन Updated Mon, 18 May 2015 09:21 AM IST
विज्ञापन
Truck Rentals increased in himachal.

15 दिनों में डीजल के दामों में पांच रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी पर नालागढ़ और दाड़लाघाट की ट्रक यूनियनों ने 1.40 रुपये प्रति किमी माल भाड़ा बढ़ा दिया है। ट्रक यूनियनों के किराया बढ़ने से आने वाले दिनों में रोजमर्रा के उत्पाद भी महंगे होंगे।

विज्ञापन


एक हजार ट्रकों वाली नालागढ़ ट्रक यूनियन और 3500 ट्रकों वाली दाड़लाघाट यूनियनों ने बीते शुक्रवार रात से 70 और 80 पैसे प्रति किलोमीटर भाड़े में इजाफा किया है।
विज्ञापन


इससे पहले भी एक मई को डीजल के दाम बढ़ने पर 70 पैसे भाड़ा बढ़ाया था। 15 दिन के भीतर अब बद्दी से मुंबई का भाड़ा दो हजार रुपये तक बढ़ गया है। ऐसे में रोजमर्रा के उत्पादों की लागत बढ़ सकती है। आने वाले समय में सीमेंट के दाम भी उछल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बद्दी बरोटीवाला इंडस्ट्री एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार दीपक भंडारी का कहना है कि लगातार भाड़ा बढ़ने से और बोझ पड़ेगा। पिछले 15 दिन में दूसरी बार डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

सीमेंट की ढुलाई पर पड़ेगा असर

Truck Rentals increased in himachal.

नालागढ़ ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान विद्या रतन चौधरी ने बताया कि ट्रक यूनियन व बीबीएनआईए के बीच समझौता हुआ है, जिसके तहत एक रुपये डीजल बढ़ने पर 35 पैसे भाड़ा स्वयं यू्नियन की ओर से बढ़ा दिया जाता है।

अगर एक रुपये डीजल के  दाम कम होते हैं तो भाड़ा 35 पैसे कम कर दिया जाता है। वहीं, बाघल लैंड लूजर दाड़लाघाट के प्रधान रामकृष्ण ने बताया कि डीजल के दाम बढ़ने से कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। इसका असर सीमेंट की ढुलाई पर भी पड़ेगा।

डीजल के दाम बढ़ने से पहले व अब की दरें
स्टेशन---------पुराना भाड़ा----नया भाड़ा
दिल्ली---------12090---------12755
मुंबई----------43535----------45425
जयपुर----------16365----------16940
चेन्नई----------70550----------73595
कोलकाता------45720----------47610
शिमला----------9100----------9235
चंबा-----------8510----------18850

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed