फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Truck overturned near Kandaghat tunnel, driver died, one seriously injured

Solan: कंडाघाट टनल के पास सेब से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत, एक गंभीर घायल

Mon, 03 Mar 2025 10:35 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,कंडाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी,कंडाघाट (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 03 Mar 2025 10:35 AM IST
विज्ञापन
Truck overturned near Kandaghat tunnel, driver died, one seriously injured
कंडाघाट टनल के पास सेब से भरा ट्रक पलटा - फोटो : संवाद

 कालका-शिमला हाईवे पर कंडाघाट के पास टनल के समीप बीती रात को अनियंत्रित होकर सेब का ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की माैत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। ट्रक ठियोग से फरीदाबाद सेब लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि पहले ट्रक क्रैश बैरियर से टकराया, उसके बाद सड़क के साथ बनी नाली में पलट गया ।

विज्ञापन



सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस की टीम थाना प्रभारी वीरसिंह नेगी के साथ मौके पर पहुची और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में ट्रक चालक व मालिक ओमप्रकाश की मौके पर ही माैत हो गई है। ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया। घटना की पुष्टि थाना प्रभारी वीरसिंह नेगी ने की। उन्होंने कहा कि घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed