फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Truck operators agitation continues, sloganeering against Adani

Cement Plants Dispute: ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन जारी, अदाणी के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 10 Jan 2023 07:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/दाड़लाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/दाड़लाघाट (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Jan 2023 07:27 PM IST
सार

सभा के प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि 12 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे सरकार द्वारा गठित उप समिति के साथ बैठक के लिए जिलाधीश ने निमंत्रण पत्र दिया है। इस बैठक में दोनों पक्षों को सुना जाना है।

विज्ञापन
Truck operators agitation continues, sloganeering against Adani
ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन जारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला ट्रक ऑपरेटर सहकारी सभा का आंदोलन मंगलवार को 27वें दिन में प्रवेश कर गया। मंगलवार को बीडीटीएस ग्राउंड में ट्रक ऑपरेटर भारी संख्या में एकत्रित हुए और अदाणी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा के प्रधान राकेश ठाकुर ने कहा कि 12 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे सरकार द्वारा गठित उप समिति के साथ बैठक के लिए जिलाधीश ने निमंत्रण पत्र दिया है। इस बैठक में दोनों पक्षों को सुना जाना है। उम्मीद है कि प्लांट पर लगे ताले अब खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में मिलकर ट्रक ऑपरेटरों पर आए इस भारी संकट के बारे में अवगत कराया गया है। उन्हें ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन


नड्डा ने आश्वस्त किया है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। सभा के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने कहा कि 11 जनवरी को सुबह 11:00 बजे सभा के सभी कार्यकारिणी के सदस्यों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में 12 जनवरी को उप समिति के साथ होने वाली बैठक में अपना पक्ष रखने के लिए चर्चा की जाएगी। हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक परिवहन बिलासपुर के प्रधान जगरनाथ शर्मा ने कहा कि उप समिति की बैठक में फैसले का इंतजार किया जाएगा। अभी हिमाचल सरकार हमारी आवाज का समर्थन कर रही है, लेकिन अगर यह बैठक बेनतीजा रही तो फिर आंदोलन को नया रूप दिया जाएगा। 
विज्ञापन

ट्रक ऑपरेटरों ने किया देहरा के विधायक होशियार सिंह का घेराव

Truck operators agitation continues, sloganeering against Adani
ट्रक ऑपरेटरों का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

ट्रक ऑपरेटरों के सब्र का बांध अब टूटता नजर आ रहा है। मंगलवार को ऑपरेटरों ने रोष रैली निकालते समय देहरा के विधायक होशियार सिंह को सड़क पर रोक लिया। ऑपरेटर सड़क पर बैठ गए और करीब 20 मिनट तक विधायक का घेराव किया। ऑपरेटर विधायक से उनके बयान पर स्पष्टीकरण मांगते रहे। विधायक ने कहा कि उन्होंने कुछ एक ट्रांसपोर्टरों की मनमानी पर कहा था। उन्होंने सीमेंट कंपनियों में कार्यरत ऑपरेटरों के बारे में नहीं कहा था। ऑपरेटरों ने इसका वीडियो भी बनाया। घेराबंदी के 20 मिनट बाद विधायक का काफिला शिमला की ओर रवाना हुआ।

घेराबंदी के बाद विधायक होशियार सिंह ने गत दिनों सोशल मीडिया के बयान में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि सरकार ऑपरेटरों के मुद्दे पर बैठकर जल्द से जल्द इस मसले को सुलझाए ताकि उद्योगों व इनसे जुड़े लोगों पर इसका असर न पड़े। वह ट्रक ऑपरेटरों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। किराये को लेकर जो बात दाड़लाघाट के ऑपरेटर कर रहे हैं, मैं उसका पूरा समर्थन करता हूं। विधायक ने ऑपरेटरों की आवाज को विधानसभा में उठाने का आश्वासन भी दिया। 

विधायक के बयान से आक्रोशित थे ट्रक ऑपरेटर : रामकृष्ण
बाघल लैंडलूजर के पूर्व प्रधान रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि विधायक होशियार सिंह का धर्मशाला से एक बयान आया था कि हिमाचल के ट्रक ऑपरेटर उद्योगपतियों को लूटते हैं। जहां 25 रुपये किराया बनता है, वहां 70 रुपये लेते हैं। उद्योगपतियों को यहां से पलायन करना पड़ता है। विधायक के इस बयान से ट्रक ऑपरेटर आक्रोशित थे। उन्होंने कहा कि घेराबंदी के बाद विधायक ने माफी मांगी व आश्वासन देते हुए कहा कि वह विधानसभा में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अब ट्रक ऑपरेटर सरकार की ओर से आने वाले फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर कोई सकारात्मक फैसला नहीं होता है तो सभी ट्रांसपोर्टर सोसायटियों के सदस्य महापंचायत व चक्का जाम करने से गुरेज नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed