{"_id":"6ad12c223261cc16af0a1814","slug":"bankhandi-pyara-dham-a-devotional-song-dedicated-to-goddess-baglamukhi-has-been-released-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-169930-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: माता बगलामुखी को समर्पित भजन बनखंडी प्यारा धाम रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: माता बगलामुखी को समर्पित भजन बनखंडी प्यारा धाम रिलीज
विज्ञापन
बनखंडी प्यारा धाम भजन रिलीज करते हुए मल्लिका नड्डा।
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। माता बगलामुखी को समर्पित भजन बनखंडी प्यारा धाम वीरवार को बिलासपुर में रिलीज किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी की आवाज में तैयार इस भजन का विमोचन दुर्गा पूजा समिति की संस्थापिका डॉ. मल्लिका नड्डा ने बाबा नाहर सिंह मंदिर परिसर में चल रहे शारदोत्सव दुर्गा पूजा के दौरान किया।
डॉ. मल्लिका नड्डा ने भजन की पूरी टीम को बधाई दी और अभिषेक सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। माता बगलामुखी को समर्पित यह भजन सुंदर तरीके से लिखा, गाया और फिल्माया गया है। भजन गायक अभिषेक सोनी ने बताया कि माता बगलामुखी के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा है। बनखंडी प्यारा धाम माता को समर्पित उनका तीसरा भजन है। इसका संगीत जेकेबी म्यूजिक ने तैयार किया है, जबकि वीडियो का निर्देशन विजय कुमार ने किया है।
इस अवसर पर स्वदेश ठाकुर, मोहित संख्यान, सुनील राणा, अमित दत्त, निशांत कपूर, विशाल भारद्वाज, महेश बंसल, राघव शर्मा, ईशान गौतम और इतिन हांडा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।