फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Electricity board disconnects power supply to village head's house for failure to install a smart meter

Bilaspur News: स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली बोर्ड ने प्रधान के घर का काटा कनेक्शन

Fri, 16 Oct 2026 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity board disconnects power supply to village head's house for failure to install a smart meter
कपाहड़ा पंचायत का मामला, प्रधान ने कार्रवाई पर जताई कड़ी आपत्ति
विज्ञापन

अपनी निजी भूमि से बोर्ड को तार हटाने के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
14 अक्तूबर को प्रधान और उनके दिवंगत पिता के नाम जारी किए गए थे नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत कपाहड़ा में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने को लेकर चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। बिजली बोर्ड ने स्मार्ट मीटर न लगवाने पर 24 घंटे का नोटिस देने के बाद पंचायत प्रधान विनय कुमार शर्मा के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया है। प्रधान ने इस कार्रवाई पर तीखी आपत्ति जताते हुए कहा कि बोर्ड का यह फरमान ब्रिटिश हुकूमत को भी पीछे छोड़ गया है। इसके विरोध में उन्होंने अपनी निजी भूमि पर लगाए गए बिजली के खंभों और बिछाई गई तारों को भी 24 घंटे के भीतर हटाने की चेतावनी दी है। वहीं, बिजली बोर्ड पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि स्मार्ट मीटर न लगाने पर कनेक्शन काटा जाएगा।
पंचायत प्रधान ने बताया कि बिजली बोर्ड ने 14 अक्तूबर को उनके और उनके दिवंगत पिता के नाम स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर नोटिस जारी किए थे, जिसमें 24 घंटे के भीतर मीटर न लगवाने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी। इसके तुरंत बाद उनके घर की बिजली काट दी गई। प्रधान ने दिवंगत पिता के नाम नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड को उपभोक्ताओं की आशंकाओं पर विचार करना चाहिए और उनकी आपत्तियों का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रधान के अनुसार, ग्राम पंचायत कपाहड़ा की ग्राम सभा में 9 अगस्त, 2026 को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पुराने बिजली मीटरों को न बदलने की मांग की गई थी। लोगों को आशंका है कि स्मार्ट मीटर लगने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्राम सभा का यह प्रस्ताव बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता, झंडूता को भी भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद बोर्ड ने प्रक्रिया जारी रखी। इस मामले को लेकर उन्होंने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की है। कनेक्शन कटने के बाद अब उन्होंने अपनी निजी जमीन पर लगे खंभों और तारों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उधर, बिजली बोर्ड बरठीं के सहायक अभियंता रमेश कुमार ने कहा कि पहले ही स्पष्ट किया गया था कि स्मार्ट मीटर न लगाने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जाएगा और इसी नियम के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed