{"_id":"6ad12b070835b8c3090fe7b8","slug":"technical-education-minister-unveiled-the-book-frontiers-of-learning-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-169958-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तकनीकी शिक्षा मंत्री ने फ्रंटियर्स ऑफ लर्निंग पुस्तक का किया विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तकनीकी शिक्षा मंत्री ने फ्रंटियर्स ऑफ लर्निंग पुस्तक का किया विमोचन
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी फ्रंटियर्स ऑफ लर्निंग पुस्तक का विमोचन करते हुए। स्रोत: जागर
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा संपादित पुस्तक फ्रंटियर्स ऑफ लर्निंग: इंटीग्रेटिंग ऑल स्ट्रीम्स ऑफ नॉलेज का भव्य विमोचन प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया। यह विशेष प्रकाशन महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, नवाचार और विभिन्न विषयों के बीच अकादमिक सहयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस पुस्तक के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक विषयों और प्रतिष्ठित संस्थानों से जुड़े शिक्षकों व शोधकर्ताओं के शोध कार्यों को एक साझा मंच प्रदान किया गया है। पुस्तक का मूल उद्देश्य ज्ञान की विभिन्न धाराओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और शोध व नवाचार की संस्कृति को सुदृढ़ करना है। विमोचन के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आईक्यूएसी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय की जटिल चुनौतियों का समाधान विभिन्न विषयों के ज्ञान को एकीकृत करके ही संभव है। उन्होंने कहा कि विद्वानों का यह संयुक्त प्रयास अकादमिक सहयोग को नई दिशा देगा। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों का मुख्य दायित्व केवल पढ़ाना ही नहीं, बल्कि शोध, ज्ञान सृजन और समाजोपयोगी विचारों का प्रसार करना भी है। पुस्तक के संपादक एवं आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अतुल गुप्ता व डॉ. अनित कुमार ने बताया कि यह महाविद्यालय के आईक्यूएसी का पहला पुस्तक प्रकाशन प्रयास है, जिसमें विभिन्न शोधपरक लेखों को शामिल किया गया है। उन्होंने इस अवसर पर सभी लेखकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।