फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In the district, 13,241 farmers will receive their crop insurance policies at their doorsteps.

Bilaspur News: जिले में 13,241 किसानों को घर-द्वार पर मिलेंगी फसल बीमा पॉलिसियां

Fri, 16 Oct 2026 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
In the district, 13,241 farmers will receive their crop insurance policies at their doorsteps.
कृषि विभाग का मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान शुरू, 15 नवंबर तक किसानों तक पहुंचाए जाएंगे दस्तावेज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के 13,241 किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसियां घर-द्वार पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए कृषि विभाग ने मेरी पॉलिसी मेरे हाथ विशेष अभियान शुरू किया है। 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत भारतीय कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि ऋणी किसानों के घर पहुंचकर उन्हें बीमा पॉलिसियों के दस्तावेज सौंपेंगे।

उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान की अध्यक्षता में बुधवार को अभियान का शुभारंभ किया गया। जिले में इन किसानों ने कुल 2,830 हेक्टेयर कृषि भूमि पर मक्का और धान की फसलों का बीमा करवाया है। अभियान का उद्देश्य किसानों तक बीमा दस्तावेज पहुंचाने के साथ उन्हें फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करना है। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत जिले में लहसुन की फसल का बीमा करवाने की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। कृषि विभाग ने किसानों से निर्धारित अवधि के दौरान अपनी लहसुन की फसल का बीमा करवाने की अपील की है। कुलभूषण धीमान ने कहा कि प्रतिकूल और अनिश्चित मौसम के कारण फसलों को नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में फसल बीमा किसानों को आर्थिक जोखिम से सुरक्षा देने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने किसानों से फसल बीमा योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed