तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचला, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल डाला। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे गंभीर हालत में पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 8 बजे यह हादसा हुआ। दो लोग बाइक पर सवार होकर हमीरपुर से नादौन की ओर जा रहे थे। दोनों रिश्ते में मामा भांजा है। जैसे ही रंगस के पास पहुंचे कि अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। पुलिस के अनुसार गंभीर रूप से जख्मी मामा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घायल हालत में युवक को हमीरपुर अस्पताल लाया गया।
यहां से उसे पीजीआई रैफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों मंडी के रहने वाले हैं। वहीं, हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ट्रक की चपेट में आने से एक और बाइक सवार की मौत
वहीं, बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई है। युवक देवीराम (25) नालागढ़ क्षेत्र के पोले के खाले का रहने वाला था। मृतक युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
यह घटना सुबह 8 बजे की देवीराम बाइक पर सवार होकर नालागढ़ से बद्दी की ओर आ रहा था। जैसे ही वह किशनपुरा पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर से देवीराम का बाइक टूट गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
जख्मी युवक को निजी वाहन से बद्दी स्थित पीएचसी लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।