फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Truck Gutted in Fire at Sundernagar Mandi.

हाइवे पर चलते ट्रक में भड़की आग, चालक ने दिखाई समझदारी

Thu, 13 Apr 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी) Updated Thu, 13 Apr 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
Truck Gutted in Fire at Sundernagar Mandi.

हिमाचल में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वीरवार सुबह एक चलते ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक ने हिम्मत नहीं हारी और ट्रक को करीब 100 मीटर आगे ले जाकर सड़क के किनारे टैक्सी स्टैंड के पास खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद उसने ट्रक से छलांग लगा दी। इस दौरान टैक्सी स्टैंड के पास ही चालान काट रहे पुलिसकर्मियों ने हाइवे को दोनों ओर से बंद कर दिया और बीएसएल के अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


जब तक अग्निशमन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे तब तक ट्रक पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुका था। दमकल टीम ने पानी की बौछारें डालकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार बरमाणा से सीमेंट लेकर यह ट्रक(एचपी24/सी 1341) थुनाग को जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जैसे ही ट्रक सुंदरनगर में पुराना बस स्टैंड के निकट पहुंचा तो चालक जीत राम निवासी लेदा ने देखा की ट्रक के केबिन में आग लग गई है। उसने हिम्मत न हारते हुए ट्रक को घनी आबादी वाले हाइवे से निकाल कर टैक्सी स्टैंड के पास सड़क के किनारे खड़ा कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव भाटिया व थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार यदि चालक ट्रक को शहर के बाहर न लाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया आगजनी की इस घटना की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed