फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Truck fell from bridge into khadd river, two including driver died, two injured

नालागढ़: बीयर से लदा ट्रक पुल से खड्ड में गिरा, चालक समेत दो की मौत

Tue, 01 Jun 2021 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Jun 2021 10:41 PM IST
सार

नालागढ़ से बीयर भरकर एक ट्रक कुल्लू के लिए रवाना हुआ। महादेव पुल पर चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक पुलिया से टकराने के बाद खड्ड में गिर गया। ट्रक मे चालक समेत चार अन्य लोग सवार थे। 

विज्ञापन
Truck fell from bridge into khadd river, two including driver died, two injured
खड्ड में गिरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में नालागढ़- स्वारघाट मार्ग पर महादेव पुल पर एक बीयर से लदा ट्रक संतुलन खोने से खड्ड में गिर गया, हादसे में दो लोगों को मौत हो गई है, जबकि दो घायल हुए हैं। घायलों को नालागढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह हादसा मंगलवार दोपहर वाद साढ़े चार बजे हुआ है। नालागढ़ से बीयर भर कर एक ट्रक कुल्लू के लिए रवाना हुआ। महादेव पुल पर चालक अरुण अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक पुलिया से टकराने के बाद खड्ड में गिर गया।
विज्ञापन


ट्रक में चालक समेत चार अन्य लोग सवार थे। हादसे में मंडी जिले के चारन गांव का चालक अरुण (23) और मंडी जिले के कंधार गांव का गोलू (21), बिलासपुर जिला निवासी विशाल (22) और मंडी जिले का ही रवि कुमार (23) ट्रक के नीचे दब गए। ट्रक गिरने के बाद काफी शोर हुआ, जिससे वहां पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने नालागढ़ पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही नालागढ़ के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह, डीएसपी विवेक टीम के साथ मौके पर पुहंचे। पुलिस ने हाइड्रा और जेसीबी लगा कर ट्रक को हटाया। हादसे में गोलू और चालक अरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रवि कुमार और विशाल गंभीर रूप से घायल हैं।


घायलों को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पहुंचाया। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएसपी विवेक ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed