फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Truck Car accident In Pinjore, Four People Died on Spot

ट्रक ने कार को रौंदा, बद्दी की दवा कंपनी प्रबंधक समेत चार की मौत

Tue, 23 Oct 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 23 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Truck Car accident In Pinjore, Four People Died on Spot

पिंजौर-बद्दी नेशनल हाईवे पर कीरतपुर के पास टैक्सी और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बद्दी स्थित टोरंट फार्मा कंपनी के एचआर प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों की मौत हो गई है। हादसा सुबह सात बजे हुआ।

विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारी टैक्सी से ड्यूटी पर आ रहे थे। एक ने मौके पर, जबकि तीन लोगों ने पंचकूला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। घटना के बाद से दोनों वाहन चालक फरार हैं। पिंजौर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतकों में केरल निवासी एचआर प्रबंधक अघोष गोपालन, बाबू पिलाई, हिमाचल के मंडी निवासी संजय कुमार और मोहाली निवासी विपिन चौहान शामिल हैं। एचआर प्रबंधक समेत कंपनी के चार कर्मचारी टैक्सी से बद्दी कार्यालय आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीरतपुर के पास टैक्सी और ट्रक (एचपी 64-3785) की टक्कर हो गई। तेज रफ्तार ट्रक कार को रौंदता हुआ दूसरी ओर दुकानों की तरफ ले गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

एचआर प्रबंधक अघोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन घायलों को पिंजौर पुलिस ने पंचकूला के सेक्टर छह अस्पताल में भर्ती कराया। यहां तीनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पिंजौर के थाना प्रभारी ने बताया कार और ट्रक चालक फरार हैं। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed