फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Truck accident one died in sirmour himachal pradesh

पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरा टैंकर, परिचालक की मौत

Sun, 17 Mar 2019 06:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)/संतोषगढ़ (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)/संतोषगढ़ (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Mar 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
Truck accident one died in sirmour himachal pradesh

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद इलाके में सीमेंट से लदा एक टैंकर पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा। इस हादसे में परिचालक की मौत हो गई। जबकि, चालक  का उपचार चल रहा है। कालाअंब पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद इलाके में सलानी पुल पर रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे टैंकर पुल से नदी में जा गिरा। हादसे के वक्त टैंकर में चालक व परिचालक सवार थे। दोनों टैंकर में सीमेंट लेकर कालाअंब क्षेत्र से नाहन की ओर आ रहे थे। मोगीनंद के समीप सलानी नदी पर बने पुल पर चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया। अनियंत्रित टैंकर पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरा।
विज्ञापन


टैंकर के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही कालाअंब पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। जहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में परिचालक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त सुनील कुमार (42) निवासी शेरपुर, बराड़ा, जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में चालक उमेश (38) निवासी बराड़ा हरियाणा को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस थाना कालाअंब के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

बस-टिपर में टक्कर, चार घायल

Truck accident one died in sirmour himachal pradesh

क्षेत्र के वीरभद्र चौक पर टिपर एवं निजी बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस परिचालक समेत करीब चार लोग घायल हो गए। परिचालक को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रेफर किया गया है। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। घटना के दौरान मुख्य चौक पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह निजी बस सिंघा-संतोषगढ़-ऊना जा रही थी। इस दौरान टाहलीवाल की तरफ से आ रहे टिपर ने संतोखगढ़ के वीरभद्र चौक पर गलत दिशा से आकर बस को टक्कर मार दी। टिपर की जोरदार टक्कर से बस पलट गई। हादसे में चार लोगों को चोटें आई हैं। परिचालक सुनील उर्फ सोनू निवासी बाथू को गंभीर हालत के चलते संतोषगढ़ स्वास्थ्य केंद्र से ऊना रेफर कर दिया गया है। जबकि बस में सवार चालक और यात्रियों को अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर टिपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रविवार होने के चलते वीरभद्र चौक पर ट्रैफिक थोड़ा कम था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की जोरदार आवाज के बाद दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घायलों को निकालकर 108 वाहन के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। पुलिस ने मामले के संबंध में जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed