फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Treason Section removed after ruckus on arrest of youth congress leader

युकां नेता की गिरफ्तारी पर बवाल के बाद हटाई देशद्रोह की धारा

Sun, 07 Oct 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sun, 07 Oct 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Treason Section removed after ruckus on arrest of youth congress leader

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखने के मामले में युकां नेता ओपी ठाकुर की गिरफ्तारी पर बवाल मच गया है। ओपी ठाकुर के खिलाफ भादंसं की धारा 124 (ए) के तहत देशद्रोह का मुकद्दमा दर्ज करने पर गुस्साए युवा कांग्रेसियों ने सदर थाना को घेरते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने देशद्रोह की धारा हटाते हुए ओपी के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आईपीसी की धारा 426 के तहत मामला दर्ज किया है।

अदालत में पेश करने पर ओपी को जमानत भी मिल गई। इस पूरे मामले में युवा कांग्रेस ने राजनीतिक दबाव के आधार पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने के आरोप लगाए हैं। बहरहाल, इस मामले में पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि नाहन शहर की दीवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणियां लिखी गई थीं। मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने इस मामले में भादंसं की धारा 124 (ए) के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को युवा कांग्रेस के महासचिव ओपी ठाकुर की गिरफ्तारी हुई। शनिवार सुबह सदर थाना के बाहर युवा कांग्रेसियों की भीड़ जुटनी शुरू हुई और देशद्रोह की धारा लगाने पर सवाल उठाए गए। 

बिंदल के खिलाफ नारेबाजी

Treason Section removed after ruckus on arrest of youth congress leader

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओपी ठाकुर के अलावा पूर्व विधायक अजय बहादुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी भी थाना पहुंचे। युवा कांग्रेस ने पुलिस को अल्टीमेटम देकर देशद्रोह की धारा हटाने की मांग की और थाना से कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकाली।

इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया। यहां तक कि ट्रैफिक और कार्यालय में तैनात कर्मचारियों को भी सुरक्षा में तैनात किया।  कमांडो की वर्दी में जवानों ने मोर्चा संभाला। युकां कार्यकर्ता पुतला फूंकने की तैयारी में थे।

लेकिन, इस बीच दोपहर को पुलिस ने देशद्रोह की धारा हटा दी। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस ने धारा लगाने में जल्दबाजी की या फिर दबाव में धारा हटाई गई। युकां नेता ने जमानत पर रिहा होने के बाद कहा कि यह सत्य की जीत है। 

ओपी चौहान की गिरफ्तारी की खबर के बाद युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अगुवाई में जोरदार रैली निकाली गई। इसमें विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ नारेबाजी की गई। 

क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि 124 (ए) हटा दी गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 426 के साथ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। तफतीश के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed