फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Travelling on Kiratpur-Manali four lane will become more expensive, toll fee will increase

Himachal News: किरतपुर-मनाली फोरलेन पर और महंगा होगा सफर, टकोली में टोल बढ़ाने की तैयारी

Sat, 21 Jun 2025 12:23 PM IST
Krishan Singh राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
राकेश राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

आने वाले दिनों में दो टोल में शुल्क बढ़ाया जाएगा। हाल ही में बलोह टोल प्लाजा में एलएमवी श्रेणी में 45 रुपये एकतरफा टोल बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Travelling on Kiratpur-Manali four lane will become more expensive, toll fee will increase
किरतपुर-मनाली फोरलेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर और महंगा होगा। आने वाले दिनों में दो टोल में शुल्क बढ़ाया जाएगा। हाल ही में बलोह टोल प्लाजा में एलएमवी श्रेणी में 45 रुपये एकतरफा टोल बढ़ाया गया है। इसके अलावा टकोली में भी आने वाले दिनों में शुल्क बढ़ेगा। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर यह टोल शुल्क फोरलेन के सुचारु रूप से संचालन के हिसाब से लिया जा रहा है। बलोह टोल प्लाजा में बीते कुछ दिन पहले मंडी बाईपास को जोड़कर टोल शुल्क निर्धारण किया गया था।
विज्ञापन

 

इसमें सुंदरनगर बाईपास को नहीं जोड़ा गया है। यहां कुछ मरम्मत कार्य पूरे होने के बाद छह किमी लंबे इस पैच को भी टोल में जोड़ा जाएगा। इससे एलएमवी श्रेणी में 15 से 20 रुपये टोल शुल्क बढ़ सकता है। इस टोल में मंडी से पंडोह वाले भाग का टोल भी जुड़ना बाकी है। यह भाग पूरी तरह बनने के बाद ही जोड़ा जाएगा। मौजूदा समय में बलोह टोल में एलएमवी श्रेणी में 115 रुपये एकतरफा और 175 रुपये रिटर्न के साथ शुल्क तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टकोली टोल प्लाजा 2023 में आपदा के चलते करीब डेढ़ साल तक बंद रहा। फोरलेन में सुधार के बाद इसे चलाया गया। अभी भी कई जगहों में फोरलेन सुधार कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद बचे हुए भाग की राशि भी टोल शुल्क में जुड़ेगी। मौजूदा समय में यहां 110 रुपये एलएमवी श्रेणी में एकतरफा और 165 रुपये रिटर्न के साथ शुल्क वसूला जा रहा है। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर कुल चार टोल प्लाजा हैं। इनमें गड़ा मोड़, बलोह, टकोली और डोहलूनाला शामिल हैं। अभी तक केवल तीन ही टोल प्लाजा चालू हैं। डोहलूनाला टोल प्लाजा को शुरू करने की भी तैयारी चल रही है।
 

विज्ञापन

टोल शुल्क में फोरलेन के बचे हुए भाग जुड़ने के साथ संशोधन किया जा रहा है। बलोह टोल शुल्क में सुंदरनगर बाईपास और मंडी से पंडोह वाले भाग का टोल शुल्क जुड़ना बाकी है। बचे हुए भाग का सुचारू संचालन होने पर नियमानुसार टोल शुल्क निर्धारण किया जाएगा।-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed