Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Travel on the Kalka-Shimla rail motor car becomes the top choice advance bookings available until March 10

Himachal News: कालका-शिमला रेल मोटर कार में सफर बना पहली पसंद, 10 मार्च तक एडवांस बुकिंग

Thu, 08 Jan 2026 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा भारती शर्मा, शिमला।
भारती शर्मा, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 Jan 2026 05:00 AM IST
सार

कालका-शिमला रेल मार्ग पर रेल मोटर कार सैलानियों को आकर्षित कर रही है। रेल मोटर कार में 10 मार्च तक एडवांस बुकिंग हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Travel on the Kalka-Shimla rail motor car becomes the top choice advance bookings available until March 10
रेल मोटर कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल मार्ग पर चलने वाली रेल मोटर कार इन दिनों सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है। आधुनिक सुविधाओं, आरामदायक सफर और पहाड़ों के मनोरम दृश्यों के साथ इसमें सफर सैलानियों को आकर्षित कर रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

विंटर सीजन में छुट्टियों के चलते बाहरी राज्यों से सैलानी शिमला का रुख कर रहे हैं। रेल मोटर कार में 10 मार्च तक एडवांस बुकिंग हो गई है। 20 जनवरी, 25 जनवरी, 10 फरवरी, 17 फरवरी और 10 मार्च को रेल मोटर कार शिमला आएगी। बर्फ पड़ने के बाद इसकी बुकिंग में और बढ़ोतरी होगी। विश्व धरोहर पर वर्तमान में तीन रेल मोटर कारों का संचालन किया जा रहा है जिसमें दो सामान्य रेल कार हैं और एक लग्जरी रेल कार है। सामान्य रेल कार में 15 सीटें हैं, वहीं लग्जरी रेल कार में 8 सीटें हैं। लग्जरी रेल कार में सामान्य रेल कार के मुकाबले खिड़कियों का आकार बड़ा, एसी की सुविधा और आरामदायक सीटें हैं जिससे इसमें सफर आरामदायक रहता है। आमतौर पर शिमला घूमने आने वाले समूह और परिवार के लोग इसे बुक करवाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी खिड़कियों से देवदार के जंगलों, गहरी घाटियों और सुरंगों के मनोरम दृश्य सैलानियों को खासा आकर्षित करते हैं। यही कारण है कि सप्ताहांत और विंटर सीजन के दौरान बुकिंग तेजी से हो रही है। पर्यटकों का कहना है कि रेल मोटर कार में सफर करने से समय की भी बचत होती है और शिमला की यात्रा यादगार बन जाती है। कई सैलानी इसे सामान्य ट्रेनों की तुलना में अधिक सुविधाजनक और शांत अनुभव बताते हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रेल मोटर कार को बेहतर सुविधाओं के साथ चलाया जा रहा है और भविष्य में यात्रियों की मांग को देखते हुए इसके संचालन को और प्रभावी बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि कालका–शिमला रेल मार्ग की लोकप्रियता भी लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन

कालका से शिमला के लिए रेल मोटर कार का किराया
कालका से शिमला के लिए 15 सीटर वाली सामान्य रेल मोटरकार का किराया 30 हजार रुपये है। वहीं आठ सीटर वाली लग्जरी रेल कार का किराया 45 हजार रुपये है। इसमें एक दिन में आना और वापस जाना शामिल है। यदि सैलानी एक दिन शिमला में रुककर अगले दिन वापस जाते हैं तो उसका अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed