फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Transportation by drone: 10 kg of goods will cost Rs 55 per km, time will be saved

ड्रोन क्रांति: हिमाचल में 10 किलो सामान के प्रति किमी लगेंगे 55 रुपये, समय की होगी बचत

Thu, 24 Nov 2022 10:40 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Nov 2022 10:40 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 10 किलो तक वजन के सामान को 55 रुपये प्रति किलोमीटर के दाम पर ड्रोन के जरिये एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
Transportation by drone: 10 kg of goods will cost Rs 55 per km, time will be saved
ड्रोन - फोटो : संवाद

विस्तार

अब ड्रोन की मदद से घंटों में होने वाला काम मिनटों में हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में 10 किलो तक वजन के सामान को 55 रुपये प्रति किलोमीटर के दाम पर ड्रोन के जरिये एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा सकेगा। राज्य इलेक्ट्रानिक कॉरपोरेशन ने सूचीबद्ध कंपनियों को सरकारी विभागों से इसी दर से किराया लेने को कहा है। निजी कार्यों के लिए ड्रोन का किराया इसी के आसपास रखना होगा। ड्रोन पॉलिसी बनाने वाले देश के पहले राज्य हिमाचल प्रदेश में जल्द ही सेब की ढुलाई सहित अन्य काम ड्रोन के जरिये हो सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ने ड्रोन सुविधाएं देने के लिए 6 कंपनियों को सूचीबद्ध किया है। एक किलोमीटर तक 25-30 किलो सामान ले जाने की सामान्य मजदूरी 35 से 40 रुपये है। हालांकि ड्रोन 10 किलो सामान 55 रुपये में पहुंचाएगा। लेकिन ड्रोन के इस्तेमाल से समय की बड़ी बचत होगी और सामान सुरक्षित तरीके से अपनी जगह पहुंचेगा। मंडी से जंजहैली के स्वास्थ्य केंद्रों को ड्रोन के जरिये दवाएं भेजी जा रही हैं और वापसी में ड्रोन टेस्ट सैंपल लेकर आते हैं। 

विज्ञापन


सेब की ढुलाई, बगीचों में स्प्रे का ट्रायल सफल
हाल ही में ड्रोन की मदद से सेब ढुलाई का ट्रायल किन्नौर जिले के निचार में किया जा चुका है। सेब के 20 किलो के बॉक्स को 6 मिनट में पहाड़ी से 4 किलोमीटर नीचे उतारा गया। जुब्बल में सेब के बागीचे पर ड्रोन की मदद से स्प्रे करने में भी कामयाबी मिली है। ड्रोन महज 5 मिनट में 2 बीघे के बगीचे में स्प्रे करने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में ड्रोन सेवा उपलब्ध करवाने वाली 6 कंपनियां सूचीबद्ध की गई हैं। ओपन टेंडर के माध्यम से कंपनियों के लिए किए गए रेट कांट्रेक्ट में 10 किलो वजन के लिए प्रति किलोमीटर 55 रुपये दाम तय किए गए हैं। विभिन्न सरकारी विभाग ड्रोन का इस्तेमाल करने के लिए कॉरपोरेशन या कंपनियों से संपर्क कर सकते हैं। - मुकेश रेपसवाल, प्रबंध निदेशक, राज्य इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं सूचीबद्ध कंपनियां
एस्टेरिया एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, चामुंडा कॉरपोरेशन, पारस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, राज कम्यूनिकेशन, स्काई एयर मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड और टेक इगल इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड।


क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है ड्रोन
हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में ड्रोन का इस्तेमाल क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है। कृषि, बागवानी एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में जहां सड़कें बंद होने के कारण परिवहन व्यवस्था ठप हो जाती है, वहां ड्रोन की मदद से कम समय में सामान को लाना ले जाना संभव हो सकता है। हिमाचल में ड्रोन के इस्तेमाल की संभावनाओं और चुनौतियों को लेकर अमर उजाला एक सीरीज शुरू कर रहा है, जिसके माध्यम से हम इस क्षेत्र के सभी पहलुओं को छूने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed