हिमाचल में बर्फबारी के तीसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौटीं परिवहन सेवाएं, 835 सड़कें बंद
हिमाचल में तीसरे दिन भी परिवहन सेवाएं पटरी पर नहीं लौटी हैं। राजधानी शिमला के साथ डल्हौजी, चंबा, रामपुर नाहन, रोहडू और सोलन समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों के 300 रूट बाधित चल रहे हैं।
लोक निर्माण विभाग के मंडी, शिमला और कांगड़ा तीनों सर्कल की 835 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। हालांकि, परिवहन निगम ने चौपाल और नेरवा के लिए ऑन ट्रायल वाया पावंटा बस भेजी है, जबकि रामपुर और रिकांगपिओ के लिए बसों को वाया धामी होकर भेजा जा रहा है।
309 सड़क को बहाल करने का दावा
शिमला सर्कल बंद सड़कें
सोलन 07
शिमला 187
रामपुर 191
नाहन 36
रोहड़ू 221
मंडी जोन
मंडी 79
कुल्लू 60
कांगड़ा सर्कल
पालमपुर 3
डल्हौजी 46
309 सड़क को बहाल करने का दावा
लोक निर्माण विभाग ने शनिवार को 306 सड़कों को यातायात के लिए बहाल करने का दावा किया है। विभाग ने 440 मशीनरियों को सड़क से बर्फ हटाने में लगाया है।