फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali sort out public problems on facebook live

फेसबुक लाइव के जरिये लोगों से रू-ब-रू हुए परिवहन मंत्री

Sat, 24 Sep 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 24 Sep 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali sort out public problems on facebook live

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने फेसबुक लाइव के जरिये लोगों की समस्या सुनी। करीब एक घंटे तक परिवहन मंत्री फेस बुक पर रहे और कई लोगों की शिकायतों का निपटारा भी किया। इस दौरान कई लोगों को सचिवालय में मिलने का भी समय दिया गया।

विज्ञापन


लोगों ने मंत्री से खाद्य आपूर्ति विभाग और निगम, तकनीकी शिक्षा और परिवहन सेवाओं में आ रही परेशानी के बारे में विचार विमर्श किया। हिमाचल मंत्रिमंडल में परिवहन मंत्री जीएस बाली पहले मंत्री है जो फेस बुक पर लोगों की समस्या से रू-ब-रू हो रहे हैं।  
विज्ञापन


फेसबुक लाइव के जरिये जनता से जुड़ने की परिवहन मंत्री की यह पहली कोशिश थी। इस दौरान परिवहन मंत्री को 55 लोगों ने अपने सुझाव भी दिए। जिन्हें नोट किया गया। परिवहन और खाद्य आपूर्ति निगम की बीओडी की बैठक में उन्हें डिस्कस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। सभी को पढ़कर संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे भी हम इसी तरह से फेसबुक और अन्य माध्यमों से संवाद होते रहेंगे। 


फेसबुक से हटने के बाद बजे अधिकारियों के फोन

फेसबुक से हटने के बाद परिवहन मंत्री ने परिवहन, खाद्य आपूति और तकनीकी शिक्षा के अधिकारियों को फोन किए और उन्हें लोगों की समस्या से अवगत कराया। कई लोगों को विभाग और निगम के अधिकारियों से भी मिलने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed