फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transport minister gs bali complain to cm virbhadra singh

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने सीएम से फिर की शिकायत

Mon, 02 Jan 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Jan 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
transport minister gs bali complain to cm virbhadra singh
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और परिवहन मंत्री जीएस बाली - फोटो : File Photo

धर्मशाला में राज्य सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित की गई कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली में मंच पर स्थान नहीं मिलने पर परिवहन मंत्री जीएस बाली का गुस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ है। सूत्रों की की मानें तो जीएस बाली ने राज्य सचिवालय में हुई कौशल विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक के दौरान सीएम के समक्ष अपनी नाराजगी दोबारा जताई। 

विज्ञापन


राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई कौशल विकास निगम की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया था। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि इस बैठक से पहले जब जीएस बाली मुख्यमंत्री कार्यालय में आए तभी से कुछ नाराज दिख रहे थे। इससे ठीक पहले स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने भी सीएम वीरभद्र सिंह से भेंट की।
विज्ञापन


हालांकि, कौल सिंह कौशल विकास निगम की बैठक शुरू होने से पहले उठकर चले गए थे। इस बैठक में उद्योग एवं श्रम मंत्री मुकेश अग्निहोत्री मौजूद थे। शनिवार सुबह ही जीएस बाली के कार्यालय मेें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनसे मिलने गए थे। दिन को इन दोनों नेताओं में भी इस मसले पर चर्चा होती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जीएस बाली ने प्रेस वार्ता की। हालांकि, इसमें इस मामले पर खुलकर कुछ नहीं कहा था। उन्होंने यही कहा था कि वे सीएम से बात करेंगे। सूत्रों की मानें तो शनिवार शाम को जीएस बाली कौशल विकास निगम की बैठक में काफी रोष में थे और अपनी शिकायत दोहराए जा रहे थे। ये मालूम रहे कि जीएस बाली ने 24 दिसंबर को हुई इस रैली के दौरान कहा था कि धर्मशाला में मंच पर आने देने से उन्हें एसपीजी ने रोक दिया था, क्योंकि लिस्ट में उनका नाम नहीं था।


बाली ने रैली के बाद राहुल गांधी को विदा करने के दौरान भी सीएम से शिकायत की थी। वहीं, दूसरी ओर शनिवार देर शाम को जीएस बाली के सीएम वीरभद्र सिंह के समक्ष नाराजगी जाहिर करने के मामले में पूछा गया तो बाली ने इसे टाल दिया। उन्होंने कहा कि क्या हुआ, वे इस पर कुछ भी नहीं कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed