फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transfers of employees will not be done on the recommendation of unions

हिमाचल: यूनियनों की सिफारिश पर नहीं किए जाएंगे कर्मचारियों के तबादले

Thu, 14 Oct 2021 10:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Oct 2021 10:54 PM IST
सार

 मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस संबंध में सभी विभागों के सचिवों और विभागाध्यक्षों व निगम बोर्ड के सचिवों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा गया है कि वे तबादले के लिए सिर्फ प्रशासनिक कारण को ही आधार बनाएं।

विज्ञापन
Transfers of employees will not be done on the recommendation of unions
मुख्य सचिव राम सुभग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि किसी असांविधानिक संस्था की सिफारिश का तबादलों को लेकर संज्ञान न लें। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस संबंध में सभी विभागों के सचिवों और विभागाध्यक्षों व निगम बोर्ड के सचिवों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। कहा गया है कि वे तबादले के लिए सिर्फ प्रशासनिक कारण को ही आधार बनाएं। यह निर्देश हाल में हाईकोर्ट की ओर से एक मामले में सुनवाई के दौरान दिए गए आदेश के बाद जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें, एक विभाग के कर्मचारी संगठन ने एक कर्मचारी के तबादले की सिफारिश कर दी थी जिसे विभाग ने मानकर तबादला आदेश जारी कर दिया। कर्मचारी ने इस पर हाईकोर्ट का रुख किया और कोर्ट ने ऐसे तबादले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इसी के बाद अब प्रदेश सरकार ने तय किया है कि किसी असंवैधानिक संस्था की सिफारिश का संज्ञान न लिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed