फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Transfers by Himachal Pradesh High Court

हिमाचल हाईकोर्ट ने किए अधीनस्थ न्यायिक सेवा अधिकारियों के तबादले

Wed, 28 Nov 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Nov 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
Transfers by Himachal Pradesh High Court

प्रदेश उच्च न्यायालय ने उच्च एवं अधीनस्थ न्यायिक सेवा अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी कैंथला को सिरमौर से स्थानांतरित कर जिला उपभोक्ता फोरम शिमला में अध्यक्ष के पद पर लगाया गया है। जिला फोरम अध्यक्ष मंडी राजन गुप्ता को स्थानांतरित कर जिला उपभोक्ता फोरम ऊना भेजा गया है। जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष ऊना देवेंद्र कुमार को तब्दील कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर नाहन में लगाया गया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश घुमारवीं विकास भारद्वाज को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत करते हुए हाईकोर्ट में बतौर रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर भुवनेश अवस्थी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नत करते हुए जिला उपभोक्ता फोरम मंडी में अध्यक्ष के पद पर तैनात किया गया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अर्पणा शर्मा को एडहॉक से बतौर कार्यवाहक कर शिमला में ही रखा गया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त सचिव विधि अनुजा सूद को पदोन्नत कर अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश किन्नौर (रामपुर) में तैनात किया गया है। नरेश कुमार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुल्लू को पदोन्नत कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश घुमारवीं लगाया गया है। कांता वर्मा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लाहौल स्पीति को कुल्लू में इसी पद पर तैनात किया गया है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविंद कुमार को मंडी से स्थानांतरित कर लाहौल स्पीति, कुल्लू में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेएमआईसी पांवटा साहिब असलम वेग को पदोन्नत कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी में सचिव के पद पर लगाया गया है। जेएमआईसी नेहा शर्मा को पदोन्नति के साथ जोगिंदर नगर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त सचिव विधि के पद पर राज्य सरकार के समक्ष तैनात किया गया है। जेएमआईसी अशोक शर्मा को मंडी से स्थानांतरित कर जोगिंद्रनगर में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed