फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   transfer of surplus non teacher staff

गैर शिक्षकों को लेकर उच्च शिक्षा निदेशालय का अहम फैसला

Sat, 04 Jun 2016 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Jun 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
transfer of surplus non teacher staff
जिला उपनिदेशकों से सरप्लस स्टाफ का रिकॉर्ड तलब किया गया है।

शिक्षकों के बाद अब सरप्लस गैर शिक्षकों की ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला उपनिदेशकों से सरप्लस स्टाफ का रिकॉर्ड तलब किया है। जिलों में तैनात सरप्लस क्लर्क और असिस्टेंट की अब रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


निदेशक उच्च शिक्षा दिनकर बुराथोकी ने सात दिन के भीतर जिलों में तैनात गैर शिक्षकों का रिकार्ड शिमला भेजने के आदेश दिए हैं। शहरी क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में शिक्षकों की तरह गैर शिक्षक भी सरप्लस हैं।

विज्ञापन

जून महीने में किए जाएंगे तबादले

transfer of surplus non teacher staff
उच्च शिक्षा निदेशालय

शिक्षकों का युक्तिकरण करने के बाद अब गैर शिक्षकों का युक्तिकरण शुरू हुआ है। इस प्रक्रिया के तहत अन्य विभागों से शिक्षा विभाग में डेपुटेशन में तैनात अन्य विभागों के गैर शिक्षकों का रिकार्ड अलग से तलब किया गया है।

ऐसे कर्मचारियों से अपने विभाग में वापस जाने या शिक्षा विभाग में मर्ज होने को लेकर भी पूछा जाएगा। संभावित है कि जून महीने में सरप्लस गैर शिक्षकों के तबादले कर दिए जाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed