{"_id":"59a435874f1c1b99018b457a","slug":"transfer-of-police-officers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने बदले सात पुलिस अफसर, प्रेम ठाकुर को सिरमौर में तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने बदले सात पुलिस अफसर, प्रेम ठाकुर को सिरमौर में तैनाती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 6 आईपीएस और एक एचपीएस अधिकारी है। एक पोस्ट पर तीन वर्ष से अधिक कार्यकाल पूरा कर चुके अफसर बदले गए हैं।
विज्ञापन
तबादला आदेशों में कमांडेंट तीसरी आईआरबीएन पंडोह, मंडी प्रेम ठाकुर को कमांडेंट छठी आईआरबीएन कोलर, सिरमौर में तैनाती दी है।
कमांडेंट चौथी आईआरबीएन जंगलबैरी, हमीरपुर संतोष पटियाल को एसपी पीटीसी डरोह, कांगड़ा और कमांडेंट होमगार्ड ऊना के लिए अंडर ट्रांसफर सुनील कुमार को कमांडेंट चौथी आईआरबीएन जंगलबैरी, हमीरपुर लगाया है। कमांडेंट छठी आईआरबीएन कोलर,
विज्ञापन
सिरमौर रानी बिंदू को कमांडेंट पहली एचपीएपी जुन्गा, शिमला और कमांडेंट होमगार्ड हमीरपुर अनुपम शर्मा को कमांडेंट दूसरी आरआरबीएन सकोह, कांगड़ा में तैनाती दी है।
विज्ञापन
साथ ही दूसरी आईआरबीएन सकोह के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे उमापति जंबाल को कमांडेंट तीसरी आईआरबीएन पंडोह, मंडी तथा कमांडेंट पहली एचपीएपी जुन्गा शिमला पदम चंद को एआईजी टीटीएंड आर शिमला लगाया गया है।