{"_id":"ed2cc748d0180bafc77475225f3c4dcd","slug":"tranfer-of-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस अफसरों का तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 02 Sep 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने तीन एचएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। अतिरिक्त पंजीयक सहकारिता सोसाइटी संजीव भटनागर को विशेष सचिव प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग शिमला लगाया गया है। साथ ही पिछड़ा वर्ग आयोग के अतिरिक्त सचिव दर्शन लाल कालिया को अतिरिक्त पंजीयक सहकारिता सोसायटी के पद पर तैनाती दी है।
विज्ञापन
अतिरिक्त सचिव एसएडी और जीएडी अश्विनी शर्मा को अतिरिक्त निदेशक पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। नंदिता गुप्ता को इससे भार मुक्त किया गया है। एसडीएम पांगी जिला चंबा अनिल कुमार को एसडीएम अंब जिला ऊना लगाया गया है।
विज्ञापन
एसी कम बीडीओ पांगी अनिल कुमार को एसडीएम पांगी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा प्रभात चंद का तबादला रद किया गया है। उनका तबादला एसडीएम अंब के पद पर किया गया था। वहीं, प्रदेश सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
एचपीएस अधिकारी सागर चंद को धर्मशाला बटालियन से डीएसपी वायरलेस शिमला, जितेंद्र कुमार को वनगढ़ बटालियन से एसडीपीओ अंब, एडीपीओ अंब बीडी भाटिया को डीएसपी वनगढ़ बटालियन, वायरलेस शिमला के डीएसपी सुरेश चौहान को एसडीपीओ आनी और एसडीपीओ आनी विद्या चंद को एसडीपीओ धर्मशाला बटालियन पर तैनाती दी गई है।