फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trainee doctors of IGMC Medical College and students of Sanjauli College clashed

Shimla: IGMC मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टर और संजौली कॉलेज के छात्र भिड़े, मारपीट में छह हुए घायल

Sun, 12 Oct 2025 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Oct 2025 10:53 PM IST
सार

सभी का उपचार इमरजेंसी में चल रहा है। झगड़े की सूचना मिलते ही जानकारी मिलते ही लक्कड़बाजार चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trainee doctors of IGMC Medical College and students of Sanjauli College clashed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में आईजीएमसी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रशिक्षु डॉक्टरों और संजौली कॉलेज के छात्र भिड़ गए। घटना रविवार शाम मेडिकल कॉलेज के समीप की बताई जा रही है, जहां दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से दर्जनों छात्र आपस में भिड़ गए और लात-घूंसे चलने लगे। इस घटना में करीब छह छात्रों को चोटें आईं हैं।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, मामला रविवार शाम का है, जब मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के समीप एमबीबीएस छात्रों और संजौली कॉलेज के कुछ छात्रों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो बाद में झगड़े में बदल गई। जब मेडिकल कॉलेज के अन्य छात्रों को अपने साथियों के साथ मारपीट की खबर मिली, तो होस्टल से बड़ी संख्या में अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए। इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इस हिंसक झड़प में करीब छह छात्र घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी का उपचार इमरजेंसी में चल रहा है। झगड़े की सूचना मिलते ही जानकारी मिलते ही लक्कड़बाजार चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बयान मिलने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस झगड़े की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed