{"_id":"5c36eecfbdec2256ce0823ba","slug":"train-from-daulatpur-chowk-una-to-delhi-will-be-inaugurated-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दौलतपुर चौक से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन, मनोज सिन्हा करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दौलतपुर चौक से दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन, मनोज सिन्हा करेंगे उद्घाटन
Thu, 10 Jan 2019 12:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
विवेक शर्मा, अमर उजाला, गगरेट(ऊना)
विवेक शर्मा, अमर उजाला, गगरेट(ऊना)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशकों पुराना दौलतपुर चौक से दिल्ली रूट पर ट्रेन का सपना साकार होने जा रहा है। 15 जनवरी को दौलतपुर चौक से दिल्ली ट्रेन नंबर 15454 को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा विधिवत हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। रेलवे की समय सारिणी के अनुसार यह गाड़ी रात 8 बजे दौलतपुर से रवाना होगी। वहीं, नंगल डैम पैसेंजर ट्रेन भी दौलतपुर तक चलेगी। इसे दोहरी सौगात से स्थानीय लोगाें में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
ट्रेन सेवा शुरू करने संबंधी तमाम औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। क्षेत्र वासी लगभग 40 साल से दिल्ली नंगल से तलवाड़ा शहर को रेल से जोड़ने का सपना संजोए हुए थे। नंगल से ऊना तक तो ट्रेन दशकों पहले से दौड़ रही है। उसके बाद ऊना से अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए लगभग सात वर्ष लग गए थे। दशकों बाद अब दौलतपुर-दिल्ली ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अंब अंदौर से दौलतपुर तक 15 किलोमीटर के ट्रैक में दो स्टेशन है। एक स्टेशन कुनेरन में चिंतपूर्णी नाम से स्टेशन है तो दूसरा दौलतपुर जो कि हिमाचल का अंतिम स्टेशन है। इसके आगे तलवाड़ा तक रेलवे लाइन प्रस्तावित है। 14 अप्रैल 2018 को रेलवे अधिकारियों द्वारा रेल का सफल परीक्षण किया गया था। जिसमें रेल लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ाई गई थी।
विज्ञापन
उसके बाद भी अब रेलवे के आला अधिकारी दौलतपुर स्टेशन का सफल निरीक्षण कर चुके हैं। उधर, गगरेट क्षेत्र के लोगों विकास विक्की, रमेश लौ, संजीव पाराशर, संजय शर्मा, अरविंद, इंद्रजीत, सुदेश ठाकुर, रघुवंत ठाकुर, जसवंत राणा, संसार चंद, गुलाम मोहम्मद, विजय चौधरी आदि ने रेलवे के इस विस्तार का स्वागत किया है व रेल मंत्री सहित सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया है।
दौलतपुर से रेल सुविधा होगी शुरू: अनुराग
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र में जब भी भाजपा सरकार आई है, जिला ऊना में रेलवे का विकास हुआ है। पहले नंगल से ऊना फिर ऊना से अंब और अब दौलतपुर तक भी रेलवे ट्रैक का सफल परीक्षण हो चुका है। 15 जनवरी को दौलतपुर से रेल सुविधा विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी।
गगरेट क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि: राजेश
गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र गगरेट के दौलतपुर तक रेलगाड़ी चलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से यह कार्य पूर्ण हो पाया है।
क्षेत्र वासियों को मिलेगा रेल सुविधा का लाभ: सुमीत
उत्तर रेलवे सलाहकार सिमिति केे निदेशक सुमित शर्मा ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों व केंद्र की मोदी सरकार की विकासशील नीति के चलते देश भर में विकास की एक गाथा लिखी जा रही है। दौलतपुर तक रेल चलने से सभी क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा।
अनुराग के प्रयासों से सपना हुआ सकार
उत्तर रेलवे सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुशील कालिया ने कहा कि दौलतपुर तक रेल सेवा पहुंचते देखने की आस में कई आंखें अब बूढ़ी हो चुकी हैं। लेकिन सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से अब यह सपना साकार होने वाला है। 15 जनवरी का दिन इस बात का गवाह होगा।