फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   train and car accident at nangal, two died.

ट्रेन-कार में जोरदार टक्कर, जालंधर के दो युवकों की मौत

Tue, 03 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 03 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
train and car accident at nangal, two died.
कार व ट्रेन के बीच हुई भिंड़त में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला ऊना के नंगल क्षेत्र के गांव पट्टी में स्थित रेलवे क्रासिंग फाटक पर एक दर्दनाक हादसे के दौरान कार व ट्रेन के बीच हुई भिंड़त में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा अंबाला से नंगल की ओर आ रही पैसेंजर ट्रेन से पेश आया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिव आश्रम मोजोवाल के साथ लगते जालंधर निवासी विशाल गोस्वामी व उसका साथी अमरनाथ यात्रा के दौरान अमरनाथ में लगाए जाने वाले भंडारे के लिए दान इकट्ठा करने आए हुए थे।
विज्ञापन


जब यह दोनों युवक अपनी इंडिगो कार से वापस जाने लगे तो गांव के सी 88 मानव रहित फाटक को क्रॉस करने लगे, तभी अंबाला की ओर से आ रही ट्रेन ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। रेलवे पुलिस के एएसआई कर्म सिंह ने कहा कि पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed