फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Traffic will be restored soon through Rohtang Pass administration decide for trial of vehicles

Manali News: पर्यटकों के लिए जल्द बहाल हो सकता है रोहतांग दर्रा, ट्रायल करवाएगा प्रशासन

Fri, 23 Dec 2022 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 23 Dec 2022 06:09 PM IST
सार

प्रशासन मनाली-रोहतांग मार्ग पर वाहनों का ट्रायल करवाएगा। ट्रायल सफल रहा और परिस्थितियां ठीक रही तो पर्यटक जल्द ही रोहतांग दर्रे के दीदार कर सकेंगे।

विज्ञापन
Traffic will be restored soon through Rohtang Pass administration decide for trial of vehicles
रोहतांग दर्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा जल्द पर्यटकों के लिए बहाल हो सकता है। इस वर्ष क्रिसमस से पूर्व बर्फबारी नहीं होने के कारण दिसंबर महीने में भी रोहतांग पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है। मौसम अनुकूल रहा तो जल्द इसकी अधिसूचना जारी होगी। प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। जल्द ही प्रशासन मनाली-रोहतांग मार्ग पर वाहनों का ट्रायल करवाएगा। हालांकि अटल टनल बनने के बाद रोहतांग का महत्व कम हुआ है, लेकिन बर्फ के दीदार को लेकर यह दर्रा देसी विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ जगह पानी जम रहा है मगर वाहन चालकों की माने तो 16,500 फिट उंचे शिंकुला दर्रे की तर्ज पर रोहतांग दर्रे में भी कम से कम चार पहिया वाहन दौड़ सकते हैं। प्रशासन का ट्रायल सफल रहा और परिस्थितियां ठीक रही तो पर्यटक जल्द ही रोहतांग दर्रे के दीदार कर सकेंगे। प्रशासन ने सीमा सड़क संगठन के सुझाव के बाद 15 नवंबर के बाद यह दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया था।
विज्ञापन


इस बार हिमपात नहीं होने के कारण मनाली के पर्यटन स्थलों में बर्फ गायब हो गई है। हालांकि, अटल टनल की बदौलत पर्यटक शीत मरुस्थल लाहुल घाटी में बर्फ के दीदार कर रहे हैं लेकिन रोहतांग के दीदार से वंचित हो रहे हैं। पर्यटन से जुड़ी एसोसिएशन भी प्रशासन से रोहतांग बहाली की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिम आंचल टेक्सी ऑपरेटर यूनियन के महासचिव संदीप ने कहा कि मौसम साफ रहने व हिमपात न होने के कारण साढ़े 16 हजार फीट उंचे शिंकुला दर्रे में फोर व्हील ड्राइव वाहन चल रहे हैं। 13 हजार फीट उंचे रोहतांग दर्रे में भी चार पहिया वाहन दौड़ सकते हैं।  उपमंडलाधिकारी मनाली डा. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मनाली रोहतांग मार्ग पर जल्द ही ट्रायल करवाया जाएगा। यदि परिस्थितियां सही पाई गई तो पर्यटकों के लिए रोहतांग बहाल कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed