फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic problem

टूटीकंडी-फागली हाईवे पर आज बंद रहेगा ट्रैफिक

Sat, 20 Jul 2019 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
traffic problem
सांकेतिक तस्वीर

टुटीकंडी से फागली हाईवे रविवार को यातायात के लिए बंद रहेगा। सुबह 11 से शाम तीन बजे तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। नगर निगम यहां फुट ओवरब्रिज बना रहा है। जिला दंडाधिकारी अमित कश्यप ने शनिवार को इसके बारे में अधिसूचना जारी कर पुलिस विभाग को व्यवस्था संभालने के आदेश जारी कर दिए हैं। अम्रुत मिशन के तहत करीब 60 लाख की लागत से टूटीकंडी चौक पर तैयार हो रहे इस ब्रिज को रविवार को अंतिम रूप दिया जाएगा। ब्रिज की छत डाली जाएगी और इसकी टेस्टिंग भी की जाएगी।

विज्ञापन


ब्रिज का दोनों ओर से निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब सिर्फ टॉप का काम बचा है। इसके लिए रविवार को यातायात बंद किया जाएगा। हालांकि, आपातकालीन वाहनों के लिए यातायात खुला रहेगा। नगर निगम ने इस दौरान लोगों को शहर के दूसरे मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। बीसीएस की ओर से आईएसबीटी जाने वाली बसें टूटीकंडी चौक तक ही चलेंगी। चौक से ही इनकी वापसी होगी। वहीं, मालवाहक वाहनों की आवाजाही शोघी मैहली बाईपास से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed