फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic oneway from Local road

एनएच -205 का एक और वैकल्पिक मार्ग होगा तैयार

Thu, 16 Sep 2021 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Traffic oneway from Local road
पक्की बावड़ी से सेदन सड़क एनएच बंद होने पर देगी राहत
विज्ञापन

महज एक किमी का होगा अतिरिक्त सफर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 के घंडल के पास बंद होने से की गई वैकल्पिक रूटों की व्यवस्था के अलावा छोटे वाहन के लिए जल्द ही एक अतिरिक्त सड़क शुरू करने की तैयारी है।
एनएच से पक्की बावड़ी से शकराह सेदन सड़क से होते हुए सेदन से आगे निर्माणाधीन तीन किलोमीटर सड़क को बहाल किया जाएगा। इस तीन किलोमीटर हिस्से में महज एक डंगा लगाने का काम बचा था, इसका युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के धामी डिविजन ने पक्की बावड़ी से लेकर सेदन तक की सड़क से बरसात में आए मलबे को जेसीबी से हटाने, सड़क के दोनों ओर से झाड़ियों को साफ करने का करीब 90 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। वीरवार को लोनिवि के एसई सुरेश कपूर, एक्सईएन मान सिंह और एसडीओ नवीन कौंडल के साथ इस सड़क का निरीक्षण किया और ठेकेदार को जल्द डंगे के निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ठेकेदार ने रविवार तक डंगे का शेष बचा कार्य पूरा करने की समय सीमा दी है। इसके पूरा होने पर सोमवार से इस रूट से छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

घंटों का सफर मिनटों में होगा पूरा
पक्की बावड़ी से शकराह सेदन सड़क के खुलने से धामी, अर्की सहित लोअर हिमाचल के लिए छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी, जिससे करीब छोटे वाहन चालकों को लंबा सफर करने से निजात मिलेगी। घंटों का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा। यह सड़क लोअर हिमाचल और धामी तथा इसके साथ लगते क्षेत्र के लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा। एनएच बंद होने पर इस सड़क पर वाहन चालकों को मुश्किल से एक किलोमीटर का अतिरिक्त सफर ही करना पड़ेगा। सड़क पर सेदन तक वर्तमान में बसों की आवाजाही होती है, भविष्य में एक प्वाइंट के खुल जाने पर इससे बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है। लोक निर्माण विभाग और प्रशासन सड़क को उक्त प्वाइंट झाकड़ी में पेश आ रही समस्या को स्थानीय लोगों से बात कर हल करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed