फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic jam on NH-205 in Shimla

सड़क में खराब हो गया ट्राला, एनएच पर दस घंटे जाम

Tue, 11 Oct 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Oct 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on NH-205 in Shimla

एनएच-205 पर तवी के पास ट्राला खराब होने से 10 घंटे जाम लगा रहा। इससे करीब एक बजे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। छोटे वाहन बड़ी मुश्किल से गुजर रहे थे। जबकि, बसें और ट्रक जाम में फंस गए। मौके पर पहुंचे डीएसपी रत्न नेगी और थाना प्रभारी बालुगंज ने जवानों को तैनात कर किसी तरह से छोटी गाड़ियों का ट्रैफिक संचालित किया। 

विज्ञापन


टुटु और बालुगंज चक्कर के पास रात से ट्रकों और बसों की लंबी कतारें लग गईं। लोअर हिमाचल से राजधानी को जोड़ने वाली इस मुख्य सड़क के करीब दस घंटे तक बंद रहने से बसों में आने वाले सैकड़ों लोगों को कई किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ा। दशहरे की छुट्टी के चलते हालांकि लोगों की आवाजाही कम थी, बावजूद इसके लोगों को पैदल टुटू से शिमला और बालुगंज तक आना पड़ा। 
विज्ञापन


सड़क के वैकल्पिक मार्ग से तारादेवी टुटू से भी यातायात संचालित करना मुश्किल हो रहा था। वहां भी ट्रैफिक जाम की समस्या पेश आई। सड़क में दोनों ओर बसों और ट्रकों की लंबी कतारें दोपहर एक बजे तक लगी रहीं। रत्न नेगी ने बताया कि ट्राला बिलासपुर की ओर से शिमला की ओर पोकलेन को लोड कर ला रहा था। अचानक रात को यह तवी मोड़ के समीप खराब हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ट्रैफिक बाधित हुआ। चंडीगढ़ से मेकेनिक को मंगवाने के बाद ट्राले में आई खराबी को दुरुस्त करने के बाद ही ट्रैफिक बहाल हो सका। इस सड़क से छोटे वाहनों को भी बारी बारी से एक तरफ का ट्रैफिक खोल कर संचालित करना मुश्किल हो गया। तवी से लेकर टुटू तक और तवी से दूसरी ओर चक्कर तक ट्रकों और बसों की कतारें लगी हुई थी। जिस कारण लोगों को बसों से उतर कर पैदल चलना पड़ा। 

एक बजे बहाल कर दिया गया था ट्रैफिक: नेगी 
डीएसपी रत्न नेगी का कहना है कि दोपहर करीब एक बजे खराब हुए ट्राले को ठीक करवाकर दोनों ओर से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए चंडीगढ़ से मेकेनिक बुलाना पड़ा, छोटे वाहनों की आवाजाही को बराबर दोनों ओर से बहाल रखने का प्रयास किया गया। 


परिवहन निगम ने तारादेवी-टुटू बाईपास से भेजी बसें 
एनएच के बंद होने पर लोअर हिमाचल को राजधानी से सुबह से दोपहर एक बजे तक तारादेवी-टुटू बाईपास से बसों को भेजा गया। राजधानी और इसके आस पास के क्षेत्र के लिए ट्रांसशिपमेंट से भी बसें चलाने का प्रयास कर सेवाएं जारी रखने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed