फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic jam on IGMC-Sanjauli road; patients inconvenienced.

Shimla News: आईजीएमसी-संजौली मार्ग पर लगा जाम, मरीज परेशान

Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam on IGMC-Sanjauli road; patients inconvenienced.
प्रतिबंधित मार्ग होने के बावजूद सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़ा होने से मार्ग हो रहा संकरा, आवाजाही हो रही प्रभावित
विज्ञापन

वाहनों को हटाने के लिए पुलिस चला रही अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। आईजीएमसी-संजौली सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों की वजह से अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सोमवार को भी इस वजह से मार्ग पर सुबह के समय ट्रैफिक जाम लगा रहा। इस इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ा। हालत यह थी कि मार्ग पर दोनों ओर वाहनों के खड़े होने के कारण यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। इस वजह से निजी और एचआरटीसी टैक्सियों से अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और इसके बाद यातायात को सुचारू किया। संजौली-आईजीएमसी-लक्कड़बाजार मार्ग प्रतिबंधित और बंधित मार्ग की श्रेणी में आता है। यातायात नियमों के तहत इस मार्ग पर वाहनों को खड़ा नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद इस मार्ग पर आए दिन बड़ी संख्या में सड़क के दोनों ओर गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस विभाग ने यहां पर वाहनों को हटाने का अभियान भी चलाया है लेकिन इसके बावजूद मार्ग पर वाहनों के खड़े होने का सिलसिला खत्म होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

आईजीएमसी में अपनी मां की जांच करवाने के लिए आईं कल्पना शर्मा ने बताया कि ट्रैफिक जाम लगने उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा। काफी देर तक वह जाम में फंसी रहीं। उन्होंने पुलिस विभाग से मांग की कि मार्ग पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों को हटाया जाए। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि पुलिस मार्ग पर नियमित रूप से वाहनों को हटाने का काम करती है। इसके बावजूद वाहन मालिक गाड़ियों को खड़ा कर रहे हैं। आइडल पार्किंग रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article