फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Traffic Jam in shimla

ट्राला खराब होने से शहर में जाम फंसीं बसें, पैदल दफ्तर पहुंचे लोग

Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Traffic Jam in shimla
सैलानियों से भरी कई बसें भी जाम में फंसी, कई इलाकों में देरी से मिला दूध और ब्रेड
विज्ञापन

दोपहर 3:30 बजे मरम्मत होने के बाद हटाया ट्राला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के पंथाघाटी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह शिमला-रामपुर हाईवे पर एक बड़ा ट्राला खराब होने से जाम लग गया। यह ट्राला खलीनी से मैहली की ओर जा रहा था कि अचानक पंथाघाटी चौक के पास तिब्बती कालोनी मोड़ पर इसका एक्सल टूट गया। इससे ट्राला बीच सड़क में फंस गया। इसके बाद छोटे वाहनों के लिए यातायात को वन-वे किया गया। बड़े वाहन वहीं फंसे रहे।
बाद में बड़े वाहनों को पंथाघाटी चौक से बाया कसुम्पटी भेजा गया। आईएसबीटी की तरफ से जाने वाली बड़ी बसों को बाया छोटा शिमला होकर गंतव्यों की ओर भेजा गया। सुबह 9:00 बजे से प्रभावित हुआ यातायात दोपहर बाद 3:00 बजे ट्राला हटाने के बाद ही पूरी तरह बहाल हो पाया।
विज्ञापन

सुबह 9:00 बजे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी लेकिन स्कूली बसों और नौकरीपेशा लोगों के वाहनों की आवाजाही बढ़ने से यहां लंबा जाम लग गया। पुलिस के पास हाइड्रा क्रेन भी नहीं थी जिससे ट्राले को हटाया जा सके। ट्राले के पास बड़ी बसें क्रॉस नहीं हो पा रही थीं। पुलिस ने सैलानियों को लेकर कुफरी जा रही बड़ी बसें और ट्रकों को विकासनगर की ओर सड़क पर रोक दिया। छोटे वाहनों की एकतरफा आवाजाही जारी रहने के बावजूद सुबह 10 बजे तक पंथाघाटी से मैहली और दूसरी ओर विकासनगर पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंथाघाटी की ओर से शिमला बस स्टैंड आने वाली गाड़ियों और बसों को वाया कसुम्पटी रवाना किया। इससे कसुम्पटी और छोटा शिमला बाजार में भी जाम लग गया। शिमला से पंथाघाटी जाने वाली बसें जाम में फंसी रहीं। बसें न चलने से सैकड़ों लोग पैदल ही दफ्तर की ओर निकले। जुन्गा, चायल, मैहली, मल्याणा, ढली रूट की बसें देरी से रवाना हुईं। पंथाघाटी रूट की कई बसें शिव मंदिर के पास से ही वापस शिमला के लिए मुड़ गईं। जाम में गाड़ियां फंसने से पंथाघाटी, मैहली और मल्याणा आदि क्षेत्रों में दूध-ब्रेड की सप्लाई भी देरी से मिली।
दोपहर बाद रवाना हुए बड़े ट्रक
पंथाघाटी पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा भी सुबह यातायात बहाल करने के लिए पुलिस टीम के साथ जुटे रहे। दिन के समय वाहनों की आवाजाही घटने से जाम कुछ कम हुआ। लेकिन बड़े ट्रक और बड़ी बसें क्रॉस नहीं हो पाए। ढली, कुफरी की ओर जाने वाली कई बसें वाया छोटा शिमला गंतव्यों की ओर रवाना की गईं। शाम 3:30 बजे ट्राले की मरम्मत कर इसे यहां से निकाला गया। इसके बाद रोके गए बड़े ट्रक भी रवाना किए गए।

लोग बोले, रोज जाम ने कर दिया परेशान
जाम में बसें फंसने के कारण लोग पैदल ही काम पर निकलने को मजबूर हुए। लोअर पंथाघाटी के शिव कुमार ने कहा कि उन्हें एसडीए जाना है, लेकिन बसें जाम में फंसी है। अब पैदल जाना पड़ रहा है। विकासनगर से मैहली जा रही रीना और श्वेता भी जाम में फंसी रही। कहा कि रोज सुबह शाम जाम लग रहा है। पुलिस इसका हल निकाले। दो किलोमीटर में ही रोज आधा घंटा लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed