फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic jam in shimla

Shimla News: कांग्रेस मुख्यालय के जश्न से शहर जाम, बीआईपी मूवमेंट के लिए रोके वाहन

Sun, 30 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
traffic jam in shimla
शिमला के कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार का पार्टी कार्यालय पंहुचने के
कार्टरोड पर ही खड़े के दिए नेताओं, मंत्रियों के वाहन, जाम में फंसे रहे लोग, सैलानी भी हुए परेशान
विज्ञापन

पार्किंग समीप होने के बावजूद सड़क किनारे खड़े रहे वीआईपी, पुलिस के वाहन
बस में एमएलए क्रासिंग से टिंब्बर हाउस तक पहुंचने में लगा गया एक घंटा
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के पदभार संभालने के लिए रविवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम और इसमें आए वीआईपी मूवमेंट शहर के लोगों और शिमला घूमने आए पर्यटकों पर भारी पड़ा। दोपहर बाद हुए मुख्य कार्यक्रम के चलते करीब 25 मिनट तक कार्टरोड पर बस अड्डे से लेकर लिफ्ट पार्किग तक ट्रैफिक रोक दी गई। इससे शहर में लोगों को जाम से परेशान होना पड़ा। लिफ्ट के पास बनी पार्किंग के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और पुलिस के वाहन मुख्यालय के बाहर सड़क किनारे पार्क रहे। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। कांग्रेस के इस कार्यक्रम के कारण कांग्रेस मुख्यालय से बस अड्डे की ओर और दूसरी ओर बैम्लोई तक दोपहर बाद वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बसें, निजी और पर्यटकों के वाहन कतारों में खड़े रहे। दो से से चार बजे तक शहर का ट्रैफिक बाधित रहा। करीब सवा चार बजे सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक सामान्य हुआ।

इस आयोजन के कारण लोगों को एमएलए क्राॅसिंग से लेकर टिंबर हाउस तक बस में पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस मुख्यालय पर आए वाहनों और लोगों की भीड़ के कारण पुराने बस अड्डे लिफ्ट पार्किग सहित बैम्लोई तक वाहन रेंगते रहे। रविवार के दिन इस कार्यक्रम से बाधित हुए ट्रैफिक से लोगों और पर्यटकों को परेशानी पेश आई। सवा चार बजे के बाद शहर की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हुई और जाम कम हुआ। हालंकि पुलिस प्रशासन ने 103 टनल से लेकर बैम्लोई चौक तक पुलिस के जवान तैनात किए थे, लेकिन कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हो रहे आयोजन से ट्रैफिक को नियंत्रित करने में उन्हें भी दिक्क्तें पेश आईं। एंबुलेंस को जाने के लिए पुलिस कर्मियों ने बाकायदा जगह बनाई। इससे एंबुलेंस को अस्पताल आने-जाने में कोई विशेष दिक्कत पेश नहीं आई। दोपहर दो बजे अपने बच्चों के साथ सरकारी बस में सवार सार्थक और मनोहर सिंह ने बताया कि ढाई बजे बस में बैठे, लेकिन बस अड्डे तक पहुंचने में करीब पौना घंटा लग गया। जाम न हो तो यही सफर 10 मिनट से भी कम समय में पूरा हो जाता है। कमला नेहरू अस्पताल क्रासिंग से टिंबर हाउस तक सवा चार बजे पहुंच पाए। वाहनों की लंबी कतारों के कारण लक्कड़ बाजार और संजौली की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed