{"_id":"60b66cb58ebc3e00d45f1d7c","slug":"traffic-jam-in-shimla-city-in-morning-office-time-shimla-city-news-sml3722354158","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बसें न चलने के कारण गहराई ट्रैफिक जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बसें न चलने के कारण गहराई ट्रैफिक जाम की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोग अपनी गाड़ियों में पहुंच रहे बाजार, छोटा शिमला से कसुम्पटी तक लगा जाम
शिमला। राजधानी में बसों का संचालन शुरू न होने के बावजूद ट्रैफिक जाम की समस्या गहराने लगी है। बस सुविधा के अभाव में लोग अपनी निजी गाड़ियां लेकर शहर की सड़कों पर निकल रहे हैं, जिससे जगह-जगह ट्रैफिक जाम लग रहा है। बाजार दो बजे तक तथा दफ्तर तीस फीसदी कर्मचारियों के साथ खुल गए हैं। लेकिन बसें नहीं चल रहीं। इस कारण लोग अपनी निजी गाड़ियां लेकर बाजारों और दफ्तरों का रुख कर रहे हैं।
मंगलवार सुबह छोटा शिमला से कसुम्पट्टी, छोटा शिमला से टालैंड, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से विक्ट्री टनल और टुटीकंडी क्रॉसिंग से विक्ट्री टनल तक ट्रैफिक जाम लग गया। छोटा शिमला में सड़क चौड़ी करने के काम के चलते जगह तंग होने से ट्रैफिक जाम हो गया, इसके चलते छोटा शिमला चौक से आयुर्वेदिक अस्पताल की ओर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ऑफिस आवर्स में लगे ट्रैफिक जाम के कारण दफ्तर जा रहे लोगों और दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों और कारोबारियों को परेशानी झेलनी पड़ी। सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को खत्म करने से पहले अनलॉक की व्यवस्था शुरू करते हुए बाजारों को 5 घंटे के लिए खोलने और 30 फीसदी ऑक्युपेंसी के साथ कार्यालय को खोलने की निर्देश जारी कर दिए हैं, लेकिन दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों और दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को बस सुविधा के अभाव में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।