फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traffic jam at NH 22.

छह घंटे बंद रहा शिमला कुफरी हाइवे

Thu, 11 Sep 2014 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 11 Sep 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
traffic jam at NH 22.

सेब सीजन को लेकर किए जा रहे सरकार के दावों की बुधवार को पोल खुल गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर कुफरी के पास सेब से लदे ट्राले के टायर खुलने से करीब छह घंटे तक यातायात ठप रहा। ट्राले को सड़क से हटाने के लिए शिमला से क्रेन मंगवाई गई।

विज्ञापन


शिमला से कुफरी की 16 किलोमीटर दूरी तय करने में क्रेन को तीन घंटों से अधिक का समय लग गया। सेब से लदे सैकड़ों ट्रक, पिकअप, बसें और अन्य गाड़ियां इस दौरान जाम में फंसी रहीं। बुधवार सुबह ये ट्राला करीब छह बजे ठियोग से शिमला आ रहा था।
विज्ञापन


सेब से लदे इस ट्राले के टायर कुफरी में इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के पास सड़क के बीचों बीच खुल गए। सड़क बंद होने से ऊपरी शिमला से आ रही सेब की गाड़ियां जाम में फंस गई। जाम के कारण वाहनों की कतार कुफरी से लंबीधार और दूसरी ओर छराबड़ा तक लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को तो सड़क से हटा दिया गया लेकिन भारी संख्या में वाहनों का जमावड़ा लगने से यहां जाम की स्थिति बन गई। जाम के चलते ट्रैफिक वन वे चलाया गया। दोपहर बारह बजे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो पाई।

फल मंडी में देरी से शुरू हुआ कारोबार
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण भट्ठाकुफर फल मंडी में बुधवार को सेब कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। जाम के कारण सेब की गाड़ियां दोपहर बाद मंडी पहुंची। सेब की खरीद देरी से शुरू हुई। इस कारण बाहरी राज्यों के लिए सेब की गाड़ियों की लोडिंग भी लेट हुई।


वापस लौटे सैलानी, कर्मचारी भी परेशान
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी जाने लिए शिमला से रवाना हुए सैलानी भी बुधवार को जाम में फंसे रहे। घंटों जाम में फंसे रहने के बाद सैलानियों ने गाड़ियां वापस शिमला की ओर मोड़ दीं। कुफरी में टूरिस्ट न पहुंचने के कारण पर्यटन कारोबारियों का काम भी मंदा रहा। ठियोग से आने वाले कर्मचारियों को भी शिमला पैदल ही आना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed