फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tradition of marriage in mandi region of himachal-pradesh

त्रेता युग की परंपरा: यहां बिना सेहरे का जाता है दूल्हा, नहीं सजता मंडप, न होते हैं फेरे

Wed, 29 Nov 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 29 Nov 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
tradition of marriage in mandi region of himachal-pradesh

न सात फेरे, न ही मंडप, बारात की अगवानी करता पैदल चलता दूल्हा, वह भी बिना सेहरे के, हिमाचल के सिराज क्षेत्र के लोग सदियों से देवता ‘बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा’ के सम्मान में यह त्याग करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


यहां आज भी वरनी शादी (देव संस्कृति के अनुसार शादियों) का प्रचलन है। इस शादी में दूल्हा बिना पालकी के बारात की अगवानी करता है तो दुल्हन भी बारात संग पैदल चलती है।
विज्ञापन


देवभूमि हिमाचल में युगों से यह परंपरा आज भी जीवंत है, जिसे त्रेता युग से जोड़कर देखा जाता है।

परंपरा के पीछे कई तर्क

tradition of marriage in mandi region of himachal-pradesh

मंडी और कुल्लू जिले के सबसे दुर्गम क्षेत्र सिराज में बड़े भू-भाग 14 हारों के मालिक देवता भगवान विष्णु का स्वरूप ‘बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा’ में आज भी सदियों पुरानी परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है।

वैसे तो इस परंपरा के पीछे कई तर्क प्रचलित हैं। एक तर्क यह है कि चूंकि सेहरा देव शृंगार है, इसलिए शादी में दूल्हा आज भी देव के शृंगार तुल्य सेहरे को धारण नहीं करते हैं।

परंपरा के पीछे देव समाज का तर्क है कि लोकाचार और स्थानीय परंपराएं शास्त्रों से ऊपर मानी जाती हैं। इसी कारण युगों बाद भी यह परंपरा जीवंत है।

कुंडली में मिलान में दोष हो तो वरनी शादियां

tradition of marriage in mandi region of himachal-pradesh

ऐसी मान्यता है कि जब शास्त्रों के ज्ञाता कुंडली मिलान में दोष बताते हैं तो देव ही शादी तय करते हैं।

शादियों के इस सीजन में ऐसी कई शादियां सिराज क्षेत्र में ‘बड़ादेव विष्णु मतलोड़ा’ ने तय की हैं।

देव खुद कार्यक्रम में शिरकत कर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हैं।

विज्ञापन

स्थानीय लोकाचार और परंपराएं शास्त्रों से ऊपर

tradition of marriage in mandi region of himachal-pradesh

जानकार बताते हैं कि देव के सम्मान में आज भी सराज के 14 हारों के लोग सादगी का निर्वहन करते हैं।

देव समाज शास्त्रों की तुलना में लोकाचार और स्थानीय परंपरा को ऊपर मानता है। इनके निर्वहन के महत्व का वेदों में भी उल्लेख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed