फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   traders from outside states Protest, market closed

Shimla News: बाहरी राज्यों के व्यापारियों के विरोध में प्रदर्शन, बाजार बंद

Thu, 20 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
traders from outside states
Protest, market closed
लक्कड़ बाजार बंद कर कारोबारियों ने निकाली रैली, उग्र प्रदर्शन की दी धमकी, व्यापार मंडल ने भी किया समर्थन
विज्ञापन

रिज पर बाहरी राज्यों के दुकानदारों ने सजा रखे हैं स्टॉल
स्थानीय कारोबारी बोले, पर्यटन सीजन में हो रही क्षति
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रिज मैदान पर बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों को दुकानें सजाने के लिए जगह देने से खफा शहर के कारोबारियों ने वीरवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कारोबारियों ने रिज पर लगे इन स्टॉलों और लक्कड़ बाजार से अवैध तहबाजारियों को हटाने के लिए रैली निकाली। कारोबारियों ने वीरवार को लक्कड़ बाजार की 210 दुकानों को भी बंद रखा। कारोबारियों ने सुबह 11:00 बजे लक्कड़ बाजार से आईजीएमसी नाले तक रैली निकाली। लक्कड़ बाजार में अवैध तहबाजारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लक्कड़ बाजार में कारोबारियों ने रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इसके बाद कारोबारियों ने रिज मैदान पर लगी बाहरी राज्यों के व्यापारियों की दुकानों के बाहर प्रदर्शन करना था लेकिन पुलिस ने लक्कड़ बाजार से रिज मैदान होते हुए रैली निकालने से रोक दिया।
विज्ञापन


रिज मैदान पर कारोबारियों को नारे लगाने और समूह में चलने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद कारोबारियों ने लोअर बाजार से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद डीसी कार्यालय के बाहर कारोबारियों ने दुकानों को हटाने के लिए नारे लगाए। लक्कड़ बाजार कारोबारी एसोसिएशन ने उपायुक्त शिमला को तहबाजारियों की अवैध दुकानें सजाने और प्रदर्शनी में लगी दुकानें हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपायुक्त को सौंपा है ज्ञापन : डीसी
लक्कड़ बाजार कारोबारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि बाहरी राज्यों के व्यापारियों को रिज मैदान पर दुकानें सजाने की अनुमति दी जा रही है। इसके विरोध में लक्कड़ बाजार की 210 दुकानें शाम 4:00 बजे तक बंद रखी गईं और प्रशासन तथा नगर निगम के खिलाफ विरोध रैली निकाली। इन दुकानों को हटाने के लिए उपायुक्त शिमला को ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसी दुकानें सजाने की मंजूरी दी तो कारोबारी उग्र आंदोलन करेंगे।



शहर के कारोबारियों को हो रहा नुकसान : मंगा शिमला व्यापार मंडल शिमला ने भी बाहरी राज्यों की दुकानें सजाने का विरोध किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरजीत सिंह मंगा ने बताया कि यह दुकानें हटाने के लिए कारोबारी इससे पहले महापौर, उपमहापौर, एमसी कमीश्नर और विधायक से मिल चुके हैं। अब विरोध प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा यह दुकानें लगने से शहर के कारोबारियों को नुकसान हो रहा है। बाहरी राज्यों के व्यापारियों को दुकानें सजाने के लिए अनुमति नहीं दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article