फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   landslide in neridhar bhattakufar shimla road blocked buildings at risk

Shimla News: भट्ठाकुफर के नेरीधार क्षेत्र में भूस्खलन, दो भवनों को खतरा, मलबे में दबी गाड़ी

Mon, 14 Sep 2026 12:05 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 12:05 PM IST
सार

शिमला के भट्ठाकुफर क्षेत्र के नेरीधार में रविवार दोपहर करीब तीन बजे बारिश के बीच अचानक भूस्खलन हो गया। मलबे में एक डस्टर गाड़ी दब गई और कॉलोनी की सड़क बंद हो गई। साथ लगते दो भवनों तथा नेरीधार से ढली टनल को जोड़ने वाली संपर्क सड़क को भी खतरा पैदा हो गया है। पेयजल लाइनों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।

विज्ञापन
landslide in neridhar bhattakufar shimla road blocked buildings at risk
बारिश के चलते भट्ठाकुफर के नेरीधार में हुआ भूस्खलन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी के भट्ठाकुफर क्षेत्र के नेरीधार में रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे बारिश के बीच अचानक पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। रिहायशी कॉलोनी के बीच हुए इस भूस्खलन से यहां दो भवनों को भी खतरा पैदा हो गया है। मलबे में एक डस्टर गाड़ी भी दब गई। गनीमत रही कि कोई भी व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया।

विज्ञापन


स्थानीय पार्षद नरेंद्र ठाकुर के अनुसार बारिश के चलते यह भूस्खलन हुआ है। इससे काॅलोनी को जोड़ने वाली सड़क बंद हो गई है। सड़क पर भारी मलबा आ गया है। नगर निगम को इसे हटाने के लिए कहा है। सोमवार को यह मलबा हटाया जाएगा। भूस्खलन के चलते नेरीधार से ढली टनल को जोड़ने वाली संपर्क सड़क को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


मौके पर दो मकान भी बने हैं जिन्हें खतरा है। भूस्खलन के चलते यहां बिछी पेयजल लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। इससे कुछ दिन पहले ढली टनल के पास भी समिट्री एरिया में भूस्खलन हुआ था। यहां मलबा गिरने से सड़क किनारे खड़े पांच से ज्यादा दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा था। लोअर समिट्री में एक सड़क भी दरक चुकी है। इसी तरह नेरीधार और भट्ठाकुफर में भी कई जगह इस बरसात के दौरान मलबा गिर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालूगंज में भी सड़क पर मलबा
शहर के बालूगंज क्षेत्र में भी हाल ही में बनाई नई सड़क पर मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि इस सड़क पर पक्के डंगे लगाए जाएं। सड़क पर गिरा मलबा भी हटाया जाए।

लक्कड़ बाजार में मकान पर गिरे पत्थर-मलबा, टूटी छत
शहर के जाखू वार्ड के तहत आने वाले लक्कड़ बाजार क्षेत्र में एक मकान पर शनिवार देर रात पत्थर और मलबा गिर गया। इससे मकान की छत टूट गई और दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस घटना में मकान में सो रहे बुजुर्ग दंपती बाल-बाल बच गए। यह मकान बीएसएनएल से सेवानिवृत्त सुरजीत सिंह गुजराल का है। गुजराल के अनुसार उनके मकान को यह नुकसान पहाड़ी के ऊपर बन रहे एक भवन के निर्माण से हुआ है। इस बारे में पुलिस को भी शिकायत दे दी गई है।



सुरजीत गुजराल ने बताया कि उनके मकान के ठीक ऊपर एक भवन का निर्माण चल रहा है। इससे पहले भी पत्थर गिरकर उनके मकान की छत पर आ चुके हैं। इस बारे में पहले भी संबंधित भवन मालिक को बताया था। इसके बावजूद लापरवाही जारी रही। शनिवार रात निर्माण स्थल से पत्थर और मलबा निचली ओर उनके मकान की छत पर पहुंच गया। इससे छत टूट गई। कहा कि भवन मालिक छत ठीक करने का दावा तो कर रहा है लेकिन रविवार शाम तक मजदूर मौके पर नहीं भेजे हैं। घर को खतरा बरकरार है और इसके लिए पुलिस से कार्रवाई के लिए कहा है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed