फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trader absconded after buying two crore apples without paying money, ran through the window of the room at nig

Apple Trader Absconded: बिना पैसा दिए दो करोड़ का सेब खरीदकर व्यापारी फरार, रात को कमरे की खिड़की से भागा

Mon, 29 Aug 2022 09:55 PM IST
Krishan Singh असंवाद न्यूज एजेंसी, आनी (रामपुर)
असंवाद न्यूज एजेंसी, आनी (रामपुर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Aug 2022 09:55 PM IST
सार

बिना पैसा दिए दो करोड़ रुपये का सेब खरीदकर तेलंगाना का एक व्यापारी फरार हो गया है। आरोपी व्यापारी आनी की खेगसू मंडी में डेढ़ महीने से रुका हुआ था। 

विज्ञापन
Trader absconded after buying two crore apples without paying money, ran through the window of the room at nig
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

बिना पैसा दिए दो करोड़ रुपये का सेब खरीदकर तेलंगाना का एक व्यापारी फरार हो गया है। आरोपी व्यापारी आनी की खेगसू मंडी में डेढ़ महीने से रुका हुआ था। पैसे बाद में देने की बात कर हर रोज आढ़तियों से खरीदारी के बाद यह सेब को बाहर भिजवाता रहा। रविवार रात को आरोपी किसी आढ़ती के साथ कमरे में रुका हुआ था। मौका देखकर यह कमरे की खिड़की से भाग निकला। अब आढ़तियों के साथ बागवानों के भी हाथ-पांव फूल गए हैं।  शिकायतकर्ता आढ़ती कुमार सिंह, सुरेश कुमार और राजेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह आरोपी व्यापारी नहीं दिखा तो आढ़तियों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस चौकी लूहरी में शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक आरोपी का नाम ईशाक इब्राहिम अतनूकर है। यह तेलंगाना के महबूबनगर का रहने वाला है।  खेगसू सेब मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर ने पुलिस से फरार व्यापारी को जल्द पकड़ने की मांग की है। वहीं, डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया किव्यापारी के फरार होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि अगर सेब लेकर फरार आरोपी का जल्द पता नहीं चला तो क्षेत्र के सैकड़ों बागवानों की रकम फंस जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed