फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Trade unions citu decided to gherao the parliament

ट्रेड यूनियनों के लाखों कर्मचारी तीन दिन करेंगे संसद का घेराव

Mon, 11 Sep 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Sep 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Trade unions citu decided to gherao the parliament

मजदूर संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है। सीटू सहित देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न फेडरेशनों के आह्वान पर देशभर के लाखों कर्मचारी नवंबर महीने में तीन दिन तक संसद भवन दिल्ली के बाहर घेरा डालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


संसद घेराव के माध्यम से मजदूरों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित करने की मांग के समर्थन में सीटू की हिमाचल इकाई भी तैयारी में है। रविवार को सीटू कार्यालय शिमला में राज्य कमेटी ने आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में सीटू राज्य सचिव प्रेम गौतम ने बताया कि मजदूरों का न्यूनतम वेतन 18000 रुपये करने तथा केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ और श्रम
विज्ञापन


कानूनों में परिवर्तन के खिलाफ  9 से 11 नवंबर तक संसद का घेराव किया जाएगा। प्रदेश से हजारों मजदूर दिल्ली कूच करेंगे। अक्तूबर के पहले पखवाड़े में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों की ओर से राज्य स्तरीय अधिवेशन किए जाएंगे। यह भी निर्णय लिया कि रूसी क्रांति के सौ वर्ष पूरा होने पर 7 नवंबर को प्रदेश में सेमीनार लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र से मजदूरों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने की मांग

Trade unions citu decided to gherao the parliament

कहा कि मजदूर विरोधी केंद्र सरकार 44 श्रम कानूनों को खत्म कर रही है। इसकी एवज में केवल 5 कोड ला रही है। यह पूरी तरह मजदूर विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, आशा जैसे स्कीम वर्करों को पक्का किया जाए। समान कार्य का समान वेतन दिया जाए।

सभी मजदूरों को स्वास्थ्य बीमा योजना और स्वास्थ्य कवर के तहत लाया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाई जाए। सभी निर्माण मजदूरों और मनरेगा वर्कर्स का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेताया कि अगर मजदूरों को न्याय न दिया गया तो आंदोलन तेज होगा।

बैठक में डॉ. कश्मीर ठाकुर, प्रेम गौतम, जगतराम, विजेंद्र मेहरा, रमाकांत मिश्रा, रविंद्र कुमार, जोगिंद्र कुमार, राजेश, भूप सिंह, एनडी रणोत, ओम दत्त, बिहारी सेवगी, कुलदीप डोगरा, खिमी भंडारी, राजकुमारी, सुमित्रा, केवल कुमार, किशोरी ढटवालिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed